
आंगनबाड़ी का समय बदला सुपरवाइजर को पता नहीं
बैतूल. अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केन्द्र खुलने का समय बदल दिया है और यह अभी तक विभाग के ही सुपरवाइजरों को पता नहीं है। सुपरवाइजर अभी भी कार्यकर्ताओं से सुबह आठ बजे ही केन्द्र खुलवा रही है। केन्द्र खुलने का फोटो भी वाट्सएप पर मांगा जा रहा है। केन्द्र बंद होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने केन्द्र का समय पहले की तरह सुबह नौ बजे से करने की मांग की है। आंगनबाड़ी केन्द्र का समय नहीं बदलने से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को खासा परेशान होना पड़ रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ की उपाध्यक्ष शकुन बारंगे ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आंगनबाड़ी का समय सुबह आठ बजे किया था। अब बारिश शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में समय बदलकर सुबह नौ से शाम चार बजे तक कर दिया गया है। शहर में अभी तक आंगनबाड़ी केेन्द्र खुलने का समय नहीं बदला है। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सुबह आठ बजे ही केन्द्र खोलना पड़ रहा है। अधिकारियों को सुबह आठ बजे आंगनबाड़ी खुली होने की फोटो भेजनी पड़ती है। जिससे समय से पहुंचकर आंगनबाड़ी खोलना ही पड़ता है। घर के कामकाज छोड़कर आंगनबाड़ी पहुंचना पड़ता है। इतने सुबह आंगनबाड़ी में बच्चे भी नहीं पहुंचते हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र बंद मिलने पर सुपरवाइजर द्वारा कार्रवाई करने के लिए कहा जाता है। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सुबह आठ बजे ही केन्द्र खोलना पड़ रहा है। अधिकारियों को सुबह आठ बजे आंगनबाड़ी खुली होने की फोटो भेजनी पड़ती है।
इनका कहना है
&शहरी और गांव में आंगनबाड़ी का समय एक सा होता है। गर्मी की वजह से सुबह आठ बजे से समय किया था। जुलाई माह से सुबह नौ बजे समय कर दिया है। कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजरों ने नहीं बताया होगा,जिससे यह समस्या आ रही होगी।
सुमन पिल्लई, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बैतूल
Published on:
25 Jul 2018 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
