6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौकी को मिलेगा थाने का दर्जा, रेलवे फाटक पर तैनात रहेगी पुलिस

थाने के निरीक्षण पर आए आइजी बोले-
less than 1 minute read
Google source verification

बेतुल

image

Pradeep Sahu

Sep 11, 2019

चौकी को मिलेगा थाने का दर्जा, रेलवे फाटक पर तैनात रहेगी पुलिस

चौकी को मिलेगा थाने का दर्जा, रेलवे फाटक पर तैनात रहेगी पुलिस

खिरकिया. नगर में कानून, सुरक्षा व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चौकी को जल्द ही थाने का दर्जा मिलेगा। यह जानकारी रेंज आईजी आशुतोष राय ने मंगलवार को दी। थाने के निरीक्षण पर आए आईजी के साथ एसपी भगवत सिंह विरदे भी मौजूद रहे। आईजी ने मांदला, मुहाल नदी में बाढ़ की स्थिति का जायजा भी लिया। विश्राम गृह में चर्चा के दौरान आईजी एसपी को निर्देशित किया कि थाना के प्रस्ताव बनाकर भेजें। उन्होंने स्वीकार किया कि नगर में अलग से थाना बनाए जाने के सभी कारण मौजूद हंै। इस दौरान उन्होंने आगामी उत्सवों पर पुलिस व्यवस्था की जानकारी ली। रेल गेट पर यातायात की दृष्टि से दोनों ओर पुलिस व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान गल्ला व्यापारियों के प्रतिनधिमंडल ने भी उनसे मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी राजेश सूल्या, टीआई राजेश साहू, चौकी प्रभारी अविनाश पारधे आदि मौजूद थे। चर्चा के दौरान आईजी ने कहा कि पुलिस जितनी जनता के करीब रहेगी, उतना ही अपराधों में कमी आएगी। यही कारण है कि जिले में अपराधों में 20 प्रतिशत गिरावट आई है एवं घटनास्थल पर पुलिस की उपस्थिति में 30 प्रतिशत इजाफा हुआ है। एसपी ने बताया कि हाल ही में जेल में हुए जलभराव को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिला प्रशासन द्वारा इसके कारणों की समीक्षा की जा रही है।