
अपने अंडों को बचाने जहरीले सांप से भिड़ गई चिड़िया, हैरान कर देगा जीवन की जद्दोजहद का वीडियो
बैतूल. कहते हैं... इस दुनिया में सबसे ज्यादा अगर कोई किसी से प्रेम करता है तो वो एक मां है, जो अपने बच्चे से करती है। मां अपने बच्चे की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक से गुजरने से गुरेज नहीं करती। धार्मिक तौर पर मां को ही धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है। फिर भले ही वो मां इंसानों में से हो या जानवर या पक्षी या फिर कीड़े मकोड़े। मां की ममता सबी जगह एक समान देखने को मिलती है। मां की ममता का एक ऐसा ही अजब गजब नजारा मध्य प्रदेश के बैतूल में सामने आया। ये मां अपने बच्चों को बचाने के लिए एक जहरीले सांप से भिड़ गई। ये कोई इंसानी मां नहीं बल्कि खुद एक नन्ही सी चिड़िया है।
इस घटना का एक वीडियो सामने आया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो गया. वीडियो में एक सांप चिड़िया के अंडों को खाने के लिए पेड़ पर बने उसके घोंसले में घुस जाता है। इसका आभास होते ही चिड़िया जहरीले नाग से अपने अंडों की रक्षा करने के लिए अपनी जान की परवाह किये बिना ही उससे भिड़ जाती है। अपने घोंसले में सांप को पहुंचने से रोकने के लिए दो चिड़ियाएं अपने चोंच से लगातार जहरीले नाग पर हमला करती नजर आ रही हैं। हालांकि इतनी कोशिश के बाद भी चिड़िया अपने अंडों को बचाने में असफल रहती हैं और अपने सिकार के अंडे खा जाता है। चिड़िया अपने अंडो को तो नहीं बचा सकी। लेकिन, सोशल मीडिया पर लोग उसके साहस की तारीफ करते नहीं थक रहे।
चिड़िया की जद्दोजहद को सराह रहे लोग, देखें वीडियो...
दरअसल, सोसल मीडिया पर वायरल चिड़िया के बुलंद हौंसले का ये वीडियो, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई ब्लॉक मुख्यालय के एक वार्ड का है। यहां नीलगिरी के पेड़ पर लाहौरी चिड़िया ने अपना घोंसला बनाया है। उसी के अंदर चिड़िया ने अपने अंडे दिए थे। किसी तरह इसकी भनक जहरीले नाग को लग गई। एक दिन नाग घोंसले में घुसकर अंडे खाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन, जैसे ही चिड़िया को खतरे का अहसास हुआ। उसने अपने साथी चुड़वे के साथ मिलकर सांप को घोंसले से भगाने के लिए उसपर लगातार हमले किये। हालांकि, उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद सांप गोंसले में गुसकर अंडे खाने में सफल रहा।
सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
किसी ने इस नजारे का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। वीडियो साहसी चिड़िया के नाम से खासा वायरल हो रहा है। इस नजारे को देख रहे आस पास के लोगों ने इसकी सूचना सर्फ विशेषज्ञ को दी। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने जहरीले नाग को चिड़िया के घोंसले से बाहर निकलकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
Published on:
14 Aug 2022 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
