28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिभा को मिला मंच, ‘पत्रिका तेजस्विनी सम्मान’ पाकर खिले महिलाओं चेहरे

MP News: महिला सशक्तिकरण और विभिन्न क्षेत्रों में अपना श्रेष्ठ योगदान देकर अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को पत्रिका समूह द्वारा शुक्रवार को 'पत्रिका तेजस्विनी सम्मान 2025' से सम्मानित किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
BJP State President Hemant Khandelal

BJP State President Hemant Khandelal (फोटो सोर्स : @Hkhandelwal1964)

MP News: महिला सशक्तिकरण और विभिन्न क्षेत्रों में अपना श्रेष्ठ योगदान देकर अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को पत्रिका समूह द्वारा शुक्रवार को 'पत्रिका तेजस्विनी सम्मान 2025' से सम्मानित किया गया। बैतूल जिले के केसर बाग में आयोजित गरिमामय समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, गायन, नेतृत्व, खेल, योग, अदम्य साहस, पर्यावरण, खेती, उदयमिता, ग्रामीण रोजगार, लेखन सहित अन्य क्षेत्रों में लंबे समय से बेहतर काम करने वाली 30 महिलाओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलाल, पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया, अपर कलेक्टर राजीव नंदन श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। महिलाओं ने कहा कि सम्मान आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि: हेमंत खंडेलवाल

महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। जिन देशों ने महिलाओं का सम्मान किया वे आज दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल(BJP State President Hemant Khandelal) ने शुक्रवार को पत्रिका तेजस्विनी सम्मान समारोह में कही। खंडेलवाल ने कहा बैतूल में पहली बार ऐसा अनूठा आयोजन हुआ, जिसमें पत्रिका द्वारा स्थानीय महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इससे न केवल प्रतिभाओं का हौंसला बढ़ेगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी इनसे सीखने की प्रेरणा मिलेगी।

जिस समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं... वह गर्त में

इस मौके पर एडीएम राजीव नंदन श्रीवस्तव, एसपी निश्चल एन झारिया भी मंचासीन थे। उन्होंने कहा दुनिया में जिस भी देश ने जिस भी समाज ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया वह देश और समाज गर्त में चला गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय समाज हो या कोई भी समाज जब-जब हम अपनी बहनों की प्रतिभा समझते हैं, उनकी कार्यक्षमता का उपयोग करते हैं। वैसे-वैसे देश और समाज आगे बढ़ता है।