
व्यापारी को मिला काली पीठ वाला दुर्लभ कछुआ
बैतूल. सिविल लाइन में रहने वाले व्यापारी को दुर्लभ कछुआ मिला है। जिसे मंगलवार को उन्होंने वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। बताया गया कि दस दिन पूर्व हुई तेज़ बारिश में सिविल लाइन में खेलते हुए ब'चों को एक निहायत छोटा सा कछुआ दिखाई दिया, जिसे उन्होंने ब्रज कपूर को दिखाया। कपूर ने बताया कि हमने इसे उठाया और घर पर ही एक बर्तन में रख लिया फिर इसके खाने का दाना लाया और उसे रोज खिलाते रहे।
दस दिनों में पहले से अब काफी बड़ा भी हो गया है। ब्रज कपूर के मुताबिक हमारे रिश्तेदारों में जिसने भी देखा कहा इसे किसी को देना मत यह बहुत शुभ होता है, लेकिन मेरा मानना है कि उसे घर में हम प्रकृतिक जीवन नहीं दे सकते थे इसलिए इसे वन विभाग को सौंपने का मन बना लिया। जिससे वह अपनी जिंदगी सही तरीके से जी सके। कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने बताया कि हमने इन घर में रख कर गूगल पर सर्च किया तो पता चला कि ब्लैकपीठ वाला यह दुर्लभ कछुआ है।
Published on:
15 Jul 2020 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
