22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन घंटे चला सीएम का पुतला दहन ड्रामा

कांग्रेसियों ने जनपद चौक पर किया प्रदर्शनकांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की टिप्पनी का विरोध

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prakash Sahu

Jul 25, 2017

Demonstrating Congress

Demonstrating Congress

आमला.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का मुख्यमंत्री पुतला दहन ड्रामा जनपद चौक पर करीब तीन घंटे तक चलता रहा। मंगलवार को दोपहर एक बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर नगर के जनपद चौक पर कांग्रेसियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। कांग्रेसियों द्वारा प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार चौहान द्वारा कांग्रेस के सांसद ज्योतिरा दित्य सिंधिया पर की गई अभद्र टिप्पनी को लेकर विरोध प्रदर्शन करने एकत्रित हुए थे। कांग्रेसियों ने जैसे ही प्रदेश के मुखिया का पुतला दहन करने की कोशिश की तो पुलिस ने पुतला छिन लिया। इस बात से नाराज कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। आनन फानन में कांग्रेसियों ने पुन: प्रदेश के मुखिया का पुतला बनाकर उसे दहन किया। इस दौरान भी कांग्रेसियों और पुलिस के बीच कशमकश की स्थिति नजर आई। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज मालवे ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने आप को गरीबों और किसानों की सरकार का दर्जा देती है तो दूसरी ओर किसानों पर गोली चलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पर की गई टिप्पनी का कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आज किसानों के हक और अधिकारों को छिनने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लाक कार्यवाह अध्यक्ष सुभाष देशमुख, संजय साहू, विजय पारधी, शाबीर शाह सहित अन्य कांग्रेस उपस्थित रहे।