17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसकर डाॅक्टर की हत्या, बेटी बचाने आई तो बदमाशों ने किया यह हाल

Cause of Murder still to investigate लोग पहुंचे तो तौलिया में डाॅक्टर जमीन पर पड़े थे, हर ओर खून पसरा था क्षेत्र में आए दिन हो रही हत्या से दहशत

2 min read
Google source verification
file

MURDER : सिर फटा हुआ था और फर्श पर फैला था खून,MURDER : सिर फटा हुआ था और फर्श पर फैला था खून

बैतुल। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। हथियार लैस अपराधियों ने घर में घुसकर एक डाॅक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी। बीच बचाव करने आई बेटी को भी हत्यारों ने नहीं बख्शा। बेटी पर भी धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है।

Read this also: इकलौते चिराग थे आयुष-आदि, सारे सपने अधूरे छोड़ सिसकियों के सहारे छोड़ गए

विष्णुपुर गांव के रहने वाले चालीस वर्षीय डाॅ.महादेव निजी प्रैक्टिस करते थे। सोमवार को वह घर पर ही थे। घर में पत्नी के अलावा पांचों बच्चे भी थे। दोपहर करीब दो बजे नकाबपोश अपराधी कुल्हाड़ी व वसुला लेकर घर में घुस गए। डाॅक्टर महादेव को बेरहमी से मारने-पीटने के बाद उनपर कुल्हाड़ी व वसुला से वार कर हत्या कर दी। पिता के चीखने की आवाज सुनकर बेटी देवी भागते हुए वहां पहुंची। वहां पिता को खून से सना और अपराधियों से घिरा देख बेटी देवी बदमाशों से भिड़ गई। अपराधियों ने उस पर भी वार किया। धारदार हथियार से देवी के हाथ चोटिल हो गए। आसपास के लोग जबतक पहुंचते बदमाश हत्या कर फरार हो गए।

Read this also: किसान रैली में भाषण देकर सुर्खियों में आर्इ थी यह लड़की, अब विद्या बालन के साथ कर रही फिल्म

चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो डाॅक्टर जमीन पर पड़े थे। खून चारो ओर पसरा था, उनके सिर पर वार किया गया था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। अज्ञात हत्यारों पर केस दर्ज कर पुलिस पड़ताल कर रही है। डाॅक्टर की हत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल सका है। क्षेत्र में पहले भी दो हत्याएं हो चुकी है। इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Read this also: पुलिस ने रोका तो जिलाध्यक्ष का बेटा बोला, गाड़ी नंबर नोट कर लो, चालान घर पहुंचा देना!