23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान रैली में भाषण देकर सुर्खियों में आर्इ थी यह लड़की, अब विद्या बालन के साथ नजर आएगी, इंटरनेशनल फेस्टिवल में होगा प्रदर्शन

International Digital Film Festival फिल्म नटखट में विद्या बालन के बेटे के किरदार में दिखेगी सानिका मिट्टी की बेटी के नाम से है मशहूर सानिका, 2018 में आई थी सुर्खियों में कोविड -19 के कहर के बीच हो रहे अंतरराष्ट्रीय डिजीटल फिल्म उत्सव ‘वीआर वन’ में स्क्रीनिंग के दौरान यू-ट्यूब पर दिखेगी फिल्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदा

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 1 Jun 2020, 10:45 AM IST

किसान रैली में भाषण देकर सुर्खियों में आर्इ थी यह लड़की, अब विद्या बालन के साथ नजर आएगी, इंटरनेशनल फेस्टिवल में होगा प्रदर्शन

किसान रैली में भाषण देकर सुर्खियों में आर्इ थी यह लड़की, अब विद्या बालन के साथ नजर आएगी, इंटरनेशनल फेस्टिवल में होगा प्रदर्शन

गुरुदत्त राजवैद्य
हरदा. ओजस्वी कविता पाठ और प्रखर वक्ता के रूप में सोशल मीडिया पर रातोंरात प्रसिद्धी पाने वाली छह साल की सानिका पटेल अब विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘नटखट’ में दिखेगी। कोविड 19 के कहर के कारण फिलहाल यह फिल्म सिनेमाघरों में तो नहीं आएगी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय डिजीटल फिल्म उत्सव ’वीआर वन’ में स्क्रीनिंग के दौरान यह यू-ट्यूब पर देखी जा सकेगी। मिट्टी की बेटी सानिका के नाम से मशहूर हो चली छह साल की बेटी ने फिल्म में विद्या बालन के बेटे का किरदार निभाया है। इस फिल्म के कुछ दृश्य बीते साल जून में हरदा के घंटाघर चैक और एक निजी स्कूल सहित अन्य जगहों पर भी फिल्माए गए हैं। हालांकि इन दृश्यों में विद्या बालन उनके साथ नहीं रही। निर्माता-निदेशक शान व्यास की फिल्म नटखट में सानिका मुख्य किरदार में दिखेगी।

Read this also: प्रधान आरक्षक ने महिला के दिव्यांग पति पर तान दी बंदूक, मचाया उत्पात, निलंबित

ग्रामीण समाज के दर्द को समेटे है फिल्म

जिले के आलमपुर गांव में जन्मी सानिका हरदा के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई जरूर करती है लेकिन उसके संस्कार ग्रामीण परिवेश से ओतप्रोत हैं। फैन्स ने ही उसे मिट्टी की बेटी नाम दिया। यही कारण रहा कि नटखट फिल्म में सानिका को अभिनय मिला। सानिका के पिता संजय खेरवा के अनुसार फिल्म में ग्रामीण समाज के दर्द के साथ ही पर्यावरण में तेजी से हो रहे बदलाव को प्रमुखता से दिखाया गया है।

Read this also: पुलिस ने रोका तो जिलाध्यक्ष का बेटा बोला, गाड़ी नंबर नोट कर लो, चालान घर पहुंचा देना!

2 जून को होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

सानिका अभिनीत नटखट फिल्म दुनिया की टॉप फिल्मों में शुमार बताई जा रही है। सानिका के पिता संजय खेरवा ने बताया कि कोविड-19 की वजह से मुंबई फिल्म उत्सव, वेनिस फिल्म उत्सव, कान फिल्म उत्सव, सनडांस फिल्म उत्सव, टोरंटो फिल्म उत्सव, न्यूयार्क फिल्म उत्सव, लंदन फिल्म उत्सव आदि आयोजित नहीं हो सके। अब यह सभी डिजिटल प्लेटफार्म पर आयोजित हो रहे हैं। न्यूयार्क के ट्रिबेका एंटरप्राइजेज द्वारा 29 मई से 7 जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय डिजीटल फिल्म उत्सव ‘वीआर वन’ में दुनियाभर की फिल्मों के साथ ही नटखट फिल्म की स्क्रीनिंग भी होगी। यू ट्यूब पर इसका प्रसारण 2 जून शाम 4 बजे होगा।

Read this also: एमपी में ये शिक्षक आखिर तेंदू पत्ता एकत्र कर क्यों गुजारा करने को हैं मजबूर

किसान रैली के वीडियो से प्रभावित होकर दिया मौका

सानिका पटेल के पिता संजय खेरवा जाट के मुताबिक जयपुर (राजस्थान) में वर्ष 2018 में आयोजित किसान रैली में उनकी बेटी ने भाषण दिया था। इसके वीडियो वायरल हुए तो फिल्म के निर्माता-निर्देशक व्यास की नजर जब इन पर पड़ी तो उन्होंने संपर्क कर फिल्म का प्रस्ताव रखा। सानिका को जब यह बताया गया तो वह तैयार हो गई।

Read this also: साहब...कोरोना से तो बच गए लेकिन भूख को कैसे देंगे मात