5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर-घर जाकर मोबाइल में कैशलेस एप डाउनलोड कराएगा प्रशासन

 जिला प्रशासन द्वारा अभियान के तहत शहर के प्रत्येक वार्डों में घर-घर जाकर कैशलेस संव्यवहार संबंधित मोबाइल एप डाउनलोड करवाया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों द्वारा अपने समक्ष मोबाइल एप से दो ट्रांजेक्शन भी करवाए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ghanshyam Rathore

Dec 31, 2016

The instructions issued to the promotion of cashle

The instructions issued to the promotion of cashless collector.

बैतूल। देश में नोटबंदी के बाद से कैशलेस को बढ़ावा दिए जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान के तहत शहर के प्रत्येक वार्डों में घर-घर जाकर कैशलेस संव्यवहार संबंधित मोबाइल एप डाउनलोड करवाया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों द्वारा अपने समक्ष मोबाइल एप से दो ट्रांजेक्शन भी करवाए जाएंगे। नगरीय क्षेत्र में दुकानदारों एवं छोटा व्यवसाय करने वाले लोगों को भी कैशलेस लेन-देन के फायदे बताए जाएंगे और उन्हें कैशलेस लेन-देन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह अभियान जिले के नगरीय क्षेत्रों में नगर उदय अभियान के द्वितीय चरण के तहत 3 जनवरी से 15 जनवरी के बीच संचालित किया जाएगा।
कैशलेस का दिया जा रहा प्रशिक्षण
कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिए जाने के लिए जिला प्रशासन ने अब एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। वार्डों में घर-घर जाकर कैशलेस संव्यवहार संबंधित मोबाइल एप डाउनलोड कराए जाने के लिए वार्ड प्रभारियों को कैशलेस संव्यवहार के संबंध में ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत 3 जनवरी से वार्डों में इस अभियान की शुरूआत होगी। जिसमें भारत सरकार द्वारा लांच किए गए भीम एप मोबाइल फोनों पर डाउनलोड कराया जाएगा।
दलों का भ्रमण कार्यक्रम
अभियान के दौरान दलों का भ्रमण कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। प्रात: 8 बजे संबंधित दल प्रभारी दल सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय पर उपस्थित होंगे। इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे तक नगर पालिका/नगर पंचायत के एक वार्ड का भ्रमण करेंगे। अपरान्ह 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित प्रपत्रों में आवश्यक जानकारी भरेंगे। अपरान्ह 3 बजे से सायं 6 बजे तक वार्ड स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिसमें योजनाओं से संबंधित आवेदनों का संकलन भी किया जाएगा।