7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहपुर में निर्दलीयों की जीत, भाजपा 4 और कांग्रेस 2 पर सिमटी

नगरीय निकाय चुनावों में शाहपुर में बड़ा उलटफेर सामने आया है। यहां १५ वार्डों में ९ निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। जबकि भाजपा ४ और कांग्रेस महज २ सीट पर ही सिमट गई। शाहपुर में पहली बार निकाय चुनाव हुए हैं।

2 min read
Google source verification
चुनाव परिणाम जानने के लिए लगी भीड़

Crowd gathered to know election results

बैतूल। नगरीय निकाय चुनावों में शाहपुर में बड़ा उलटफेर सामने आया है। यहां १५ वार्डों में ९ निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। जबकि भाजपा ४ और कांग्रेस महज २ सीट पर ही सिमट गई। शाहपुर में पहली बार निकाय चुनाव हुए हैं। दोनों ही प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बताया गया कि शाहपुर में कुल १५ वार्डों से ७१ प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हुए थे। यहां कुल ८५.६३ प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के दौरान भाजपा को बढ़त मिलना तय माना जा रहा था, लेकिन मतगणना के बाद सारे समीकरण फेल हो गए हैं। मतदाताओं ने पार्टी को छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। मतगणना के बाद जो परिणाम सामने आए हैं उनमें ९ निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। जबकि ४ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली हैं। कांग्रेस से सिर्फ दो प्रत्याशी ही जीत पाए है। हालांकि अभी अधिकृत परिणामों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन निर्देलीय प्रत्याशियों की जीत से शाहपुर में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। वहीं भाजपा और कांग्रेस खेमे में निराशा छा गई है।
शाहपुर में निकाय चुनाव में विजयी प्रत्याशी
वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा दीपिका हरिओम बोरबंथ
वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा आशीष शुक्ला
वार्ड क्रमांक3 से भाजपा नीतू शक्ति गुप्ता
वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा सूर्यकांत सोनी
वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय कुसुम रोहित परसाई
वार्ड क्रमांक 6 निर्दलीय रिंकू राठौर
वार्ड क्रमांक 7 से निर्दलीय उमेश बागडे (गुड्डा)
वार्ड क्रमांक 8 से निर्दलीय सुशीला मोनू पेंदराम
वार्ड क्रमांक9 से निर्दलीय इंद्र कापसे
वार्ड क्रमांक 10से निर्दलीय रोहित नायक (विक्की)
वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय ललित बारस्कर
वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस कविता बारस्कर
वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस फुलबती कैलाश यादव
वार्ड क्रमांक 14 से निर्दलीय कमलेश प्रजापति
वार्ड क्रमांक 15 से निर्दलीय पम्मी दिनेश राठौर
बॉक्स
२३ वार्डों में भाजपा और १० वार्डों में कांग्रेस आगे चल रही
-डाक मतपत्रों की गणना में कांग्रेस रही आगे
-मतगणना स्थल के बाहर उमड़ी भीड़
बैतूल। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। शुरूआती रूझानों में २३ वार्डों में भाजपा आगे चल रही हैं जबकि कांग्रेस को महज १० वार्डों में ही बढ़त मिल पाई है। बताया गया कि तिलक वार्ड में कांग्रेस के नफीश खान आगे चल रहे हैं। आर्यपुरा वार्ड में ७८१ वोटो से कांग्रेस की सबीना ने बढ़त बना रखी है। वहीं जयप्रकाश वार्ड से ५१६ वोटो से भाजपा की शोभा निरापुरे को आगे चल रही है। मतों की गणना को दौर अभी जारी है। देखा जाए तो भाजपा अधिकांश वार्डों में आगे चल रही है। बताया गयाकि शुरूआत में पहले डाक मत पत्रों की गणना का काम शुरू हुआ। बैतूल में कुल 26 डाक मतपत्रों में से 15 कांग्रेस और 10 भाजपा को मिले है।जबकि एक मत निर्दलीय को प्राप्त हुआ है। टैगोर वार्ड में सबसे अधिक 15 कर्तव्य मतपत्र डाले गए थे, इनमें से 10 कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला सोनी को और 5 भाजपा प्रत्याशी नितेश परिहार पिंटू को मिले हैं। सुबह साढ़े दस बजे ईवीएम से वोटो की गणना का काम शुरू हो गया था। पहले चरण की गणना में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस पीछे चल रही है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों का खाता भी नहीं खुल सका है। इधर मतगणना को लेकर सुबह से जेएच कॉलेज में समर्थकों का हुजूम उमडऩा शुरू हो गया था। मतगणना स्थल से सौ मीटर की दूर तक प्रशासन ने बेरिकेड्स लगाकर आवागमन को बंद कर दिया है। बेरिकेड्स के आसपास बड़ी संख्या में लोग परिणाम जानने के लिए एकत्रित हुए हैं।