
परिवार के सभी लोग हुए शामिल
शाहपुर. 72 साल के दुल्हे ने जब अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाई तो सभी उपस्थिति लोगों में खुशी का ठिकाना ना रहा। दरअसल गुप्ता परिवार ने धूमधाम से 50वीं शादी की सालगिरह मनाई तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। बताया गया कि अभी तक आपने शादी की पहली सालगिरह, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं तथा सिल्वर जुबली मनाते हुए तमाम लोगों को देखा और सुना होगा, लेकिन गोल्डन जुबली मनाने का सौभाग्य बहुत ही कम लोगों को मनाते देखा होगा। शाहपुर के दम्पत्ति ने 72 बसंत देखने के बाद अपनी 50वीं वर्षगांठ पूरे जश्न और शादी रीति रिवाजों के साथ दूल्हा दुल्हन बनकर मनाई तो सभी की खुशियों का ठिकाना ना रहा। यह आयोजन शनिवार को किया गया था।
एक-दूसरे को पहनाई वरमाला
क्षेत्र के व्यापारी उमेश गुप्ता 72 वर्षीय ने उनकी पत्नी कुसुम गुप्ता 68 वर्षीय दोनों ही शनिवार को खुश नजर आए और अपने घर एवं दुकान के कार्यों संपादन करते हुए दिखाई दिए। शनिवार को उन्होंने अपनी शादी की 50 वीं वर्षगांठ परिवार के लोगो एवं मित्रों के साथ मंगल भवन में धूमधाम से कार्यक्रम को शादी के माहौल में परिवर्तित कर जयमाला की। इस दौरान छोटे भाई उमेश गुप्ता, पुत्री-दामाद सहित परिवार के अन्य सभी सदस्य मौजूद थे सभी ने उत्साह के साथ भागीदारी की।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- मुख्यमंत्री झूठी घोषणा से जनता को बना रहे मूर्ख
बैतूल. विवाह समारोह में रविवार को शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा आज प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। हमारा भटकता नौजवान, पीडि़त किसान सहित छोटा व्यापारी सभी मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह के झूठे आश्वासन और घोषणाओं से परेशान है। ऐसी घोषणाओं से जनता का ध्यान खींच रहे है। शिवराज सोचते हैं कि ऐसा करके जनता को फिर से मूर्ख बनाएंगे, लेकिन मप्र की जनता पर विश्वास है कि वह सच्चाई का साथ देगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सुबह ११ बजे हेलीकाप्टर से बैतूल पहुंचे। कमलनाथ के साथ बैतूल विधायक निलय डागा भी हेलीकॉप्टर से आए। हेलीपेड से उतरकर सीधे आदिवासी नेता रामू टेकाम के विवाह में चक्कर रोड स्थित मैरिज लॉन पहुंचे। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। उनके परिजनों से मिले। इसके बाद वापस रवाना हो गए। पहले कमलनाथ का कार्यक्रम 40 मिनट का तय था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए विवाह स्थल पर कमलनाथ महज 10 मिनट ही रुक सके और रवाना हो गए। पूर्व सीएम कमलनाथ के अलावा कई जिलों के कांग्रेस विधायक और सांसद भी इस विवाह समारोह में शामिल हुए। पुलिस ग्राउंड पर बने हेलीपेड से विवाह स्थल तक कमलनाथ को विधायक निलय डागा ने स्वयं गाड़ी चलाकर लेकर गए और वापस लाकर भी छोड़ा। विधायक निलय डागा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा भी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, अरुण गोठी, अनुराग मिश्रा सहित विधायक उपस्थित रहे।
Published on:
25 Apr 2022 12:22 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
