5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोड़ावना पार्टी की मोनिका वट्टी और जयस के संदीप धुर्वे पुलिस की गिरफ्त में

भीमपुर आगजनी, पथराव में 35 लोग गिरफ्तार, 30 पर केस दर्ज

2 min read
Google source verification
गोड़ावना पार्टी की मोनिका वट्टी और जयस के संदीप धुर्वे पुलिस की गिरफ्त में

गोड़ावना पार्टी की मोनिका वट्टी और जयस के संदीप धुर्वे पुलिस की गिरफ्त में

बैतूल. भीमपुर में शनिवार शाम को दुकानों में आगजनी और तोडफ़ोड़ और पुलिस पर पथराव के मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट पेश किया है। संगठन के पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 30 पर नामजद एफआइआर की है और अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के चलते कमिश्नर और आइजी ने भी भीमपुर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। भीमपुर क्षेत्र के व्यापारियों ने रविवार को भी दुकानें बंद रखकर घटना का विरोध जताया है। भीमपुर में शनिवार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और जयस के कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाने को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया था। शाम को दोनों ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर भीमपुर में दुकानों मेें तोडफ़ोड़ की और आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रण करने पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इसमें एक दर्जन पुलिसकर्मियों को चोटें आई। घटना के चलते नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर मालसिंह और आइजी दीपिका सूरी ने मौके का निरीक्षण किया। भीमपुर में सुरक्षा की दृष्टि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। मामले में 30 लोगों पर नामजद एफआइआर की है। पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया है। भारतीय गोड़ावना पार्टी छिंदवाड़ा की मोनिका वट्टी और जयस बैतूल के जिलाध्यक्ष के संदीप धुर्वे को भी गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी के आधार पर अन्य की पहचान की जा रही है। वहीं पुलिस क्षेत्र में सामान्य स्थिति होने की बात कही जा रही है। रात में ही वीडियो जारी कर दुकानें खोली होने की बात कही थी। मामले को लेकर बैतूल की एसपी सिमाला प्रसाद ने कहा कि भीमपुर में स्थिति सामान्य है। आइजी और कमिश्नर ने निरीक्षण किया है। 30 नामजद सहित अन्य लोगों पर एफआइआर की है। 35 लोगों को पकड़ा है। जिसमें मोनिका वट्टी और संदीप धुर्वे भी शामिल है। सभी आरोपियों को कोर्ट पेश किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें
घटना के विरोध में रविवार को भी क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। दवाई की दुकानें ही खुली रही। आगजनी और तोडफ़ोड़ की घटना का भीमपुर के व्यापारियों ने विरोध जताया है। घटना के संबंध में एक ज्ञापन भी व्यापारियों ने कमिश्नर और आइजी को सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों मेंं दहशत का माहौल है।