23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा तो भाजपा उम्मीदवार ने कम खर्च किया

चुनावी खर्च का प्रथम चरण: सिर्फ चार उम्मीदवारों ने दी जानकारी, नहीं बताने वालों को मिले नोटिस...

2 min read
Google source verification
election_expenses_detail_submitted_by_bjp_congress_and_other_candidates_1.jpg

देश में बढ़ती महंगाई दर को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की लिमिट बढ़ाकर 40 लाख कर दी है। आयोग द्वारा व्यय सीमा बढ़ाने के बाद भी प्रत्याशी चुनाव में खर्च करने के मामले में कंजूसी बरत रहे हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को महज 28 लाख रुपए खर्च करने की छूट थी। इस बार बैतूल विधानसभा से चुनाव लड़े रहे 13 में से कोई भी प्रत्याशी नामांकन जमा करने के बाद से अभी तक एक लाख रुपए खर्च नहीं कर पाया है। व्यय समिति द्वारा 5 नवंबर को किए प्रथम चरण के व्यय लेखा आंकलन के बाद यह स्थिति निकलकर सामने आई है। शेष दो चरणों का ब्यौरा 15 नवंबर तक प्रस्तुत करना होगा। निर्दलीय प्रत्याशियों को छोड़ भी दिया जाए तो भाजपा और कांग्रेस जैसी बढ़ी पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा चुनाव व्यय का खर्च एक लाख से भी कम दर्शाया जा रहा है।

खर्च में सबसे आगे कांग्रेस विधायक

व्यय प्रेक्षक के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के मामले में सबसे आगे कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा हैं। इनके द्वारा प्रचार वाहन, बैनर, झंडे, शपथ पत्र, सुरक्षा निधि में 89 हजार रुपए खर्च करना बताया है। दूसरा नंबर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के शिवपाल सिंह राजपूत 44 हजार, निर्दलीय प्रत्याशी अलस्या सोलंकी 42 हजार और निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गोले 14 हजार तथा भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने 12 हजार रुपए खर्च होना बताया है। बताया गया कि सिर्फ पांच प्रत्याशियों ने ही व्यय लेखा प्रस्तुत किया हैं जबकि अन्य प्रत्याशियों ने व्यव संबंधी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। नोटिस जारी करने की कार्रवाई हो सकती है।

प्रत्याशियों द्वारा दिया गया ब्यौरा

प्रत्याशी दल प्रस्तुत राशि निलय विनोद डागा कांग्रेस 89,000 हेमंत खंडेलवाल भाजपा 12,333 शिवपाल सिंह राजपूत गोंगपा 44,460 अलस्या सोलंकी निर्दलीय 42,198 विजेंद्र गोले निर्दलीय 14,900 शेष प्रत्याशियों ने ब्यौरा नहीं दिया (नोट: उक्त आंकड़े व्यय लेखा शाखा के मुताबिक है।)

इनका कहना है

सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया प्रथम चरण के चुनावी व्यय लेखा की समीक्षा की जा चुकी हैं। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के 13 प्रत्याशियों में से 5 प्रत्याशियों ने व्यय लेखा प्रस्तुत कर दिया है। जिन प्रत्याशियों ने व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया था उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। प्रत्याशियों के व्यय लेखा की जानकारी को सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी किया गया है।

- हरीश उबनारे, सहायक व्यय प्रेक्षक, बैतूल विधानसभा

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: अतीत के झरोखे से... श्योपुर में चुनावी सभाएं कर चुके हैं तीन पूर्व प्रधानमंत्री
ये भी पढ़ें :mp election 2023 प्रचार में किसी ने दस लाख से अधिक खर्चे तो कोई पांच हजार पर ठहरा