27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के पूर्व सांसद सुभाष आहूजा का 75 साल की उम्र में निधन हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
subash ahuja

MP News: मध्य प्रदेश भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व सासंद सुभाष आहूजा का 75 वर्ष की आयु में सोमवार की सुबह 3.35 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके अंतिम संस्कार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे।

19 महीने जेल में रहे सुभाष आहूजा

सुभाष आहूजा का जन्म 30 मार्च 1950 को हुआ था। वह छात्र राजनीति में काफी एक्टिव थे। 1975 में वह मीसा बंदी बने और 19 महीने तक जेल में रहे। आपातकाल हटने के बाद 1977 में उन्होंने बैतूल से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत गए। उस दौरान वह 27 वर्षीय संसद के युवा सांसद बने थे।

उनकी अंतिम यात्रा ताप्ती टावर कॉलेज रोड बैतूल से निकलेगी। उनका पार्थिव शरीर शाम साढ़े 4 बजे से भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसके बाद बाद उनका अंतिम संस्कार गंज मोक्षधाम में किया जाएगा। बैतूल जिले के सभी विधायगण भी अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।

डिप्टी सीएम ने जताया शोक

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पूर्व सांसद सुभाष आहूजा के निधन पर शोक जताया। साथ ही एक्स पर लिखा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारजन को संबल प्राप्त हो।विनम्र श्रद्धांजलि, ॐ शांति।