5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में मिल गए इतने स्क्वायर फीट के प्लॉट

सभी दूल्हा-दुल्हनों को शादी होते ही 750-750 स्क्वायर फीट के प्लॉट उपहार में दिए गए, प्लॉट उपहार में मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे.

less than 1 minute read
Google source verification
dulhadulhan.jpg

बैतूल. मध्यप्रदेश में एक ऐसा सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ, जिसमें सात फेरे लेते ही दूल्हा-दुल्हन के चेहरे खिल उठे, दरअसल इन सभी दूल्हा-दुल्हनों को शादी होते ही 750-750 स्क्वायर फीट के प्लॉट उपहार में दिए गए, प्लॉट उपहार में मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे, क्योंकि हर व्यक्ति का शादी के बाद अपने घर का सपना होता है, वह पल भर में पूरा होते देख सभी खुश हो गए।

हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के हमलापुर क्षेत्र में आयोजित हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन की, यहां अखिल गोंडवाना महासभा के बैनर तले गोंडवाना सामूहिक विवाह एवं भूदान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शामिल जोड़ों को गोंगपा नेता हेमंत सरेयाम ने 2.31 करोड़ रुपए की भूमि दान की। प्रत्येक वर-वधु को आशियाना बनाने के लिए 750 स्क्वायर फीट के प्लॉट दान में दिए। प्रत्येक भूखंड की कीमत 3 लाख 85 हजार रुपए है। आयोजन में 78 जोड़ों को प्लॉट दिए गए हैं।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत सरेयाम ने बताया कि परिणय सूत्र में बंधे प्रत्येक वधु को आवास के लिए भूखंड दान पत्र उपहार में दिया गया। आदिवासी रीति रिवाजों के साथ विवाह आयोजन संपन्न कराया गया। सरेयाम ने वर्ष 2005-06 मेें यह जमीन खरीदी थी। सरेयाम ने बताया कि मौजा मरामझिरी में खसरा नंबर 11/2 रकबा 0.809 हैक्टेयर में से जमीन दान की गई है। दानपत्र के साथ जमीन का लेआउट भी लगाया गया है। पंजीयन शुल्क समेत नामांतरण का खर्चा दंपत्ती को उठाना पड़ेगा। सरेयाम ने बताया कि समाज के विवाह समारोह आदिवासी संस्कृति के हिसाब से किए जाएं। इसे बढ़ावा दिए जाने के लिए ही यह आयोजन किया गया।