8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने निकाला दरिंदे का जुलूस, लोग बोले- इसे तुरंत फांसी दो, देखें वीडियो

9 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले हैवान को पकड़कर पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस...

2 min read
Google source verification
betul.jpg

बैतूल/सारणी. देखो..देखो ये शैतान है..हैवान है..इसे तो अभी फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए...जी हां कुछ इसी तरह की बातें उस वक्त लोग कर रहे थे जब पुलिस बच्ची के रेप के आरोपी का शहर में जुलूस निकाल रही थी। मामला बैतूल के सारणी का है जहां बीती रात एक 9 साल की आदिवासी बच्ची के साथ हैवानियत की गई। आरोपी बच्ची को लालच देकर अपने साथ ले गया था जहां उसके साथ गलत काम किया। घटना का पता चलते ही गुस्साए लोगों ने पहले तो आरोपी की पकड़कर जमकर पिटाई की थी और फिर रात में ही आरोपी दरिंदे को पुलिस के हवाले कर दिया था।

चॉकलेट का लालच देकर की थी दरिंदगी
बैतूल जिले के सारणी थाना अंतर्गत सोमवार को एक 9 साल की आदिवासी बच्ची को चॉकलेट खिलाने का लालच देकर आरोपी नाजिर उर्फ सोनू अंसारी अपने साथ घर ले गया। घर पर ले जाकर आरोपी नाजिर ने बच्ची के साथ गंदा काम किया। वहीं दूसरी तरफ जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो परिजन ने उसकी तलाश शुरु की। इसी दौरान बच्ची का भाई उसे ढूंढते हुए नाजिर के घर पहुंचा तो देखा कि नाजिर घर से बाहर निकल रहा है और पीछे से बच्ची भागती हुई रोते हुए बाहर निकली। बच्ची भागते हुए सीधे अपने घर पहुंची और माता-पिता को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। घटना का पता चलते ही माता-पिता व गुस्साए लोगों ने नाजिर के घर पर हमला बोल दिया और आरोपी नाजिर को पकड़कर पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

देखें वीडियो-

पुलिस ने निकाला जुलूस
रात में ही लोगों ने आरोपी नाजिर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार की सुबह शहर में रेप के आरोपी नाजिर का जुलूस निकाला। जैसे ही लोगों ने आरोपी को देखा तो वो उसे हैवान..शैतान..दरिंदा कहकर बुलाने लगे और मांग की कि आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। वहीं इस घटना को लेकर सामाजिक संगठन के लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

देखें वीडियो-