
Balaji temple will open for darshan from today
बैतूल। लॉक डाउन के बाद सोमवार से खुलने जा रहे बालाजी मंदिर में भक्त दर्शन कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण को रोकने मंदिर में व्यवस्थाएं की गई है। भक्त के हाथ-पैर धोने व साबुन आदि की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक भक्त की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उसे अंदर प्रवेश दिया जाएगा। मास्क पहनना और दूसरों से दो गज की दूरी रखना अनिवार्य होगा। बालाजी मंदिर के अंदर भी घंटी बजाने, प्रसाद लेन-देन पर प्रतिबंध रहेगा। भक्त यदि प्रसाद लाते हैं तो वे एक निश्चित थाल में रख देंगे। इसके साथ यदि उन्हें प्रसादी लड्डू लेना है तो वो अलग काऊंटर से पैक मिलेगा। मंदिर को खुलने से पहले ही कीटाणु मुक्त किया है।
भारत के पांचवें धाम श्री रुक्मणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम बैतूल में आम भक्तों का प्रवेश मार्च में लाकडाउन के बाद से ही बंद है। कोरोना वायरस के चलते भक्तों के लिए बंद हुए मंदिर में पूजा-अर्चना अवश्य चलती रही। बालाजीपुरम के प्रमुख पुजारी असीम पंडा स्वामी के अनुसार लॉक डाउन के दौरान भगवान बालाजी समेत सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना पूर्ण विधि-विधान के साथ जारी थी। अब जब मंदिर के पट आम भक्तों के लिए खुल रहे हैं तब मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि आम भक्त सुरक्षित तरीके से दर्शन-भ्रमण आदि का लाभ ले पाएं। केन्द्र सरकार व्दारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे से बालाजीपुरम के पट आम भक्तों के लिए खुल जाएंगे और परंपरानुसार दोपहर 12 से 3 बंद रहेंगे। इसके बाद रात्रि 9.40 पर शयन आरती के बाद बंद होंगे।
डिजिटल दान की व्यवस्था
मंदिर के मुख्य व्दार और प्रत्येक मंदिर में दानपेटी में दान का भी सिस्टम इस तरह बनाया गया है कि कोई पेटी को स्पर्श न करे। इसके साथ ही डिजीटल पेमेंट की व्यवस्था भी की गई है। बालाजीपुरम के संस्थापक सेम वर्मा ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन-प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने की अपील श्रद्धालुओं से की है। मंदिर का परिसर बड़ा है और हर व्यक्ति पर निगाह नहीं रखी जा सकती है। मंदिर आम भक्तों के लिए खुलने के पूर्व उसे निर्देशानुसार स्वच्छ और कीटाणुमुक्त किया जा चुका है।
Published on:
08 Jun 2020 05:04 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
