
हरदा. झूलेलाल जयंती पर निकली शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं।
हरदा. सिंधी समाज के नागरिकों ने गुरुवार को अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। वहीं शहर में भगवान की शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भगवान को पालकी में विराजित कर बड़ी सिंधी कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गई। भगवान की पालकी फूलों से सजाया गया। शोभायात्रा में शामिल समाज के सदस्यों ने भजन-कीर्तन किए, वहीं भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाए। डीजे पर लगाए भजनों की धुन पर समाज के महिला, पुरुष भक्ति में सराबोर होकर जमकर झूमे। जयंती का बच्चों से लेकर बड़ों में खासा उत्साह देखने को मिला। चौक-चौराहों पर शहर के नागरिकों ने पालकी में रखी जोत और भगवान झूलेलाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा प्रताप टॉकीज, टांक चौराहा, पोस्ट ऑफिस, राजमा चौक, नगर पालिका से होते हुए घंटाघर से अजनाल नदी पर जाकर समाप्त हुई। यहां पर समाजजनों ने पूजा-अर्चना कर नदी में जोत का विसर्जन किया। यहां से नागरिक वापस बस के माध्यम से सिंधी कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां सामूहिक अरदास करके समाजजनों ने सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली बनाए रखने की कामनाएं की। इसके बाद सिंधी कॉलोनी में युवा गु्रप व्यंजन मेला आयोजित करेगा।
Published on:
23 Mar 2023 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
