
Ballazar was filled in Sadar on every Monday
बैतूल। जनवरी माह में हुए नगरपालिका परिषद के अंतिम सम्मेलन में परिषद के सदस्यों द्वारा बैलबाजार को बंद किए जाने प्रस्ताव लिया गया था। इस प्रस्ताव को बैठक में मौजूद विधायक ने भी अपनी मंजूरी प्रदान करते हुए साल में सिर्फ छह बार लगाए जाने का निर्णय लिया था। परिषद की मंजूरी के बाद नगरपालिका ने शहर के कुछ स्थानों पर सूचनार्थ होर्डिंग भी लगा दिए थे, लेकिन बाद में इन होर्डिंग को निकाल दिया गया। चूंकि परिषद ने प्रस्ताव ले लिया है और उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा हैं लेकिन शासन से अभी तक बैलबाजार को बंद किए जाने के संदर्भ में कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में बैलबाजार अब भी प्रति सोमवार को संचालित किया जा रहा है। बाजार में बिचौलिए भी सक्रिय है। नगरपालिका की माने तो जब शासन से बैलबाजार को बंद करने के निर्देश आएंगे तभी बाजार बंद होगा।
इसलिए बैल बाजार बंद करने का लिया था निर्णय
बैल बाजार के नाम पर मवेशियों की तस्करी होने की खबरें सामने आने के बाद परिषद की बैठक में नगरपालिका के सदस्यों द्वारा इसे बंद किए जाने का निर्णय लिया गया था। जबकि सप्ताह में सिर्फ एक दिन सोमवार को ही बैल बाजार लगता है। नगरपालिका परिषद द्वारा पूर्व में बैल बाजार की वसूली को ठेका पर दिया गया था बाद में वसूली को बंद कर दिया गया। अब नगरपालिका स्वयं वसूली करती है। बैल बाजार को बंद करने के पीछे परिषद का तर्क यह था कि बैलों की खरीद-फरोख्त आमतौर पर किसान ही करते हैं। किसान साल भर बैलों की खरीद-फरोख्त नहीं करते हैं। इसलिए बैल बाजार को साल में सिर्फ छह बार ही लगाया जाए यानि दो महीने में सिर्फ एक बार ही बाजार लगाया जाए।
शासन को भेजा प्रस्ताव पर स्वीकृति नहीं मिल
परिषद को बैल बाजार बंद करने का प्रस्ताव लिए करीब एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन वर्तमान में बैल बाजार प्रति सोमवार को संचालित हो रहा है। बताया गया कि परिषद के प्रस्ताव के आधार पर नगरपालिका द्वारा शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है लेकिन अभी शासन स्तर से बैल बाजार बंद करने को लेकर मंजूरी नहीं मिली है। यदि बैल बाजार बंद किया जाता है तो नगरपालिका को प्रतिमाह होने वाले लाखो रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ सकता है। आडिट ने भी इस प्रस्ताव को लेकर आपत्ति ली थी।
इनका कहना
- परिषद के प्रस्ताव के आधार पर हमनें शासन को पत्र लिखा है। शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद ही बाजार को बंद किया जा सकता है। फिलहाल बाजार संचालित है।
- नीलकंठ राय, सहायक राजस्व निरीक्षक बैतूल।
Published on:
04 Feb 2020 05:03 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
