17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस और युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा : बीच चौराहे पर चले लात-घूंसे, VIDEO

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चैकिंग के दौरान एक युवक को बीच चौराहे पर घेरकर लात-घूंसों से पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Nan beaten by police on sqare

पुलिस और युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा : बीच चौराहे पर चले लात-घूंसे, VIDEO

मध्य प्रदेश के बैतूल शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा बीच सड़क पर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की ये घटना शहर के कारगिल चौक की है। जहां ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने चैकिंग के दौरान एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से जमकर पीट दिया। अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि, पिटने वाला युवक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बदतमीज़ी कर रहा था।


बताया जा रहा है कि, युवक की मोटरसाइकिल में आगे-पीछे नंबर नहीं था, इसलिए ट्रैफिक पुलिस नियम के तहत जांच के लिए उसे रोका था। लेकिन इस दौरान युवक पुलिसकर्मियों से ही उलझ पड़ा और अपनी गलती मानने के बजाय बहस करने पर उतारू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जानकारी ये भी सामने आई है कि, बहस करते करते युवक ने एक पुलि,कर्मी को थप्पड़ भी मार दिया, जिसके बाद मौके पर चैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक की पिटाई कर दी। फिलहाल, युवक के खिलाफ एफाईआर दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- चड्डी-बनियान गैंग फिर एक्टिव, गार्ड को बंधक बनाकर एक रात में की कई घरों में लाखों की डकैती, देखें VIDEO


वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो

वायरल वीडियो देखने पर पता चलता है कि, सफेद शर्ट पहने युवक को पुलिसकर्मी कॉलर पकड़ कर खींच रहे हैं, जिस पर युवक भी विरोध जता रहा है। इसी बीच कुछ और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचते हैं। जिसके बाद खींचतान बढ़ जाती है। इतने में एक पुलिसकर्मी युवक को लात मारने लगता है। वहीं, वीडियो में अन्य पुलिसकर्मी भी युवक पर थप्पड़ और घूंसे मारते नजर आ रहे हैं।