28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम मोहन यादव का कुकरू में योग, लोगों से की खास अपील, रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया

CM Mohan Yadav yoga in Kukru : दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में रविवार को योग से दिन की शुरुआत की। इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने रुद्राक्ष पौधा भी लगाया।
2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav yoga in Kukru

CM Mohan Yadav yoga in Kukru (सीएम मोहन यादव का कुकरू में योग Photo Source- cm mohan X handle)

Betul News : अपने दो दिवसीय प्रवास पर बैतूल जिले के कुकरू पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जून रविवार की शुरुआत योगाभ्यास से की। उन्होंने सभी को अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करने का संदेश भी दिया।

इससे साथ - साथ उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। उनकी योग और पौधरोपण करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर हुई हैं।

काफी बागान का किया निरीक्षण

सीएम डॉ. मोहन यादव ने यहां के कॉफी के बागान का भी निरीक्षण किया। आपको बता दें, मुख्यमंत्री. मोहन यादव ने यहां मयूर आसन, शीर्षासन समेत अन्य कठिन आसनों का अभ्यास भी करके दिखाया। इस दौरान प्रमुख रूप से ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासान, भद्रासन वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन आदि आसनों का स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया गया।

योगाभ्यास सेहत का खजाना

योगाभ्यास में नाड़ी शोधन, तितली और भ्रामरी प्राणायाम भी किया गया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे भी मौजूद थे।

ऊर्जा प्रदान करता है योग

योगाभ्यास के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज बैतूल जिले के कुकरू में स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया। योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलन, ऊर्जा एवं सकारात्मकता प्रदान करता है। स्वस्थ और सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।