5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Water Crisis : तीन किमी पैदल चलकर महिलाएं लाती हैं पीने का पानी

जल जीवन मिशन के बाद भी पानी के लिए संघर्ष, पीएचई विभाग द्वारा 6 महीने पहले देड़पानी के ग्राम के गोलीढाना में जल जीवन मिशन योजना के तहत घर-घर ठेकेदार द्वारा नल तो लगा दिए गए, लेकिन पिछले 6 महीनों से एक भी बार इन लगाए हुए नल में पानी नहीं आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Water Crisis : तीन किमी पैदल चलकर महिलाएं लाती हैं पीने का पानी

Water Crisis : तीन किमी पैदल चलकर महिलाएं लाती हैं पीने का पानी

भैंसदेही. भैंसदेही जनपद पंचायत के ग्राम देड़पानी में पानी की समस्या आ रही हैं और लोगों को पानी के लिए 3 किलोमिटर दूर जाकर महिलाओं को पैदल चलकर पानी लाना पड़ रहा है। ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत पीएचई विभाग द्वारा 6 महीने पहले देड़पानी के ग्राम के गोलीढाना में जल जीवन मिशन योजना के तहत घर-घर ठेकेदार द्वारा नल तो लगा दिए गए, लेकिन पिछले 6 महीनों से एक भी बार इन लगाए हुए नल में पानी नहीं आया है।

ग्राम की महिलाओं को 3 किलोमीटर दूर कच्चे रास्ते से एक हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है और हैंडपंप पर महिलाओं की इतनी भीड़ हो जाती है कि महिलाओं के बीच में यहां पर लड़ाई झगड़े यहां तक कि पानी से भरे गुंड को भी फेंक दिया जाता है।

हैंडपंप भी खराब पड़े
पानी के लिए इतनी मारामारी ग्राम की महिलाओं को रोजाना करना पड़ता है।जिसमें पीएचई विभाग की साफ लापरवाही उजागर हो रही है और ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए बेहद कठिनाई एवं परेशानियों का सामना भी निरंतर करना पड़ रहा है।

गोलीढाना ग्राम में दो-तीन पानी के हैंड़ पम्प भी हैं लेकिन वहा सभी खराब हो चुके हैं और उन्हें सुधारने को लेकर भी पीएचई विभाग के द्वारा कोई कार्य नहीं किया है, जिसके कारण पानी की समस्या आ रही हैं। पीएचई विभाग को भी कई बार इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने कार्यालय जाकर लिखित तौर पर सूचित किया हैं, लेकिन विभाग के द्वारा ग्रामीणों की समस्या को नजर अंदाज करने का कार्य पीएचई विभाग के द्वारा किया गया है।
पीएचई विभाग के आइएस अधिकारी जनपद सीइओ अंशुमनराज ने बताया कि से जल जीवन मिशन से हो रहे कार्य की सूची मांगी है। ग्रामीणों की समस्या का होगा समाधान।