2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भदोही
जया बच्चन ने भदोही को दोबारा बनाया अपना नोडल जिला
Play video

जया बच्चन ने भदोही को दोबारा बनाया अपना नोडल जिला

जिले के लोगों की बढ़ी विकास को लेकर उम्मीदें
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 25 May 2018, 4:52 PM IST

भदोही. समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद व फ़िल्म अभिनेत्री जया बच्चन ने भदोही जनपद को दोबारा अपने नोडल जीेले के तौर पर चयनित किया है। उन्होंने जिले के चयन की जानकारी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दिया है। पिछले कार्यकाल में भी भदोही को उन्होंने नोडल जिले के तौर पर चयनित किया था और करोड़ो की निधि से कई विकास कार्य भी कराए हैं। दोबारा जनपद को नोडल जिला बनाये जाने से लोगों में जिले के विकास को लेककर उम्मीद जगी है।

आप को बता दें कि हर राज्यसभा सांसद को एक नोडल जिले का चयन करना पड़ता है जहां उनके निधि से सम्बंधित खाता संचालित किया जाता है और निधि सर्वप्रथम उस जिले में आती है जहां से राज्यसभा सांसद विकास कार्यों मेब अपनी निधि खर्च करते हैं। इसी के तहत राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने भदोही जिले को दोबारा अपना नोडल जिला बनाया है। जया बच्चन के सीए राजेश यादव भदोही के निवासी हैं जिसके कारण उनका भदोही जनपद से खास लगाव है।

अपने पिछले कार्यकाल में जया बच्चन कई बार भदोही जनपद आयी और उन्होंने कई कार्यक्रमो में भाग भी लिया और जिले को सामुदायिक भवन, आवास, हैण्डपम्प, पुल आदि की सौगात दिया साथ ही उन्होंने चौरी के दात्तीपुर लंगनबारी को आदर्श गांव के रूप में चयनित कर वहाँ भी कई विकास कार्य कराएं हैं।

By- जावेद अहमद