18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akanksha Dubey Case : भोजपुरी स्टार पवन सिंह पहुंचे आकांक्षा के घर, कहा- न्याय की लड़ाई में मै साथ

Akanksha Dubey Case : पवन सिंह आकांक्षा के घर पहुंचकर भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि आकांक्षा की मां, पिता और भाई ये न समझें कि मै यहां सिर्फ प्रचार के लिए आया हूं। मै यहां बेटा बनकर आया हूं और हमेशा इस घर का बेटा बनकर रहूंगा।

2 min read
Google source verification

भदोही

image

Patrika Desk

Apr 04, 2023

PAWAN SINGH BHOJPURI STAR

Akanksha Dubey Case : भोजपुरी स्टार पवन सिंह पहुंचे आकांक्षा के घर, कहा- न्याय की लड़ाई में मै साथ

भदोही। भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। जिस दिन उनका शव मिला उसी दिन भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ उनका गाना 'ये आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ था। उस दिन से लोग पवन सिंह के परिवार का हाल-चाल नहीं लेने से नाराज थे। पर सोमवार की रात पवन सिंह ने आकांक्षा के परिजनों और फैंस की नाराजगी दूर कर दी। पवन सिंह रात 10 बजे के बाद भदोही के बरदहा स्थित आकांक्षा के पैतृक गांव पहुंचे और मां मधु दुबे और परिजनों से मुलकात की।

न्याय की लड़ाई में परिजनों के साथ

मां मधु दुबे, पवन सिंह को देख रोने लगीं तो पवन ने उन्हें प्यार से समझाया और सांत्वना दी। इस दौरान पवन ने कहा कि आकांक्षा की न्याय की लड़ाई में मैं हमेशा आप लोगों के साथ हूं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ऐसी लड़की नहीं थी कि वो सुसाइड करती, जो भी सत्यता है उसकी जांच पुलिस कर रही है और जल्द ही आकांक्षा की मौत के सम्बन्ध में सही जानकारी सामने आएगी।

अंदर से मजबूत थी आकांक्षा

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कहा कि आकंक्षा हर समय हंसी-मजाक करती थी। वह अंदर से काफी मजबूत थी और वह इस तरह से आत्महत्या कर लेगी हमें विश्वास नहीं है। हमें न्याय और कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

सरकार से मांग, निष्पक्ष जांच कर हो इन्साफ

पवन सिंह ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मै आकांक्षा के परिजनों के साथ हूं। सरकार से मांग है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाकर इन्साफ किया जाए और मृत आत्मा को न्याय मिले सके।

26 मार्च को मिला था शव

भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा वाराणसी में 22 मार्च की रात पहुंची थी। उन्हें यहां 'नालायक नहीं लायक हूं मै' की शूटिंग करनी थी। 26 मार्च को एक पार्टी से लौटने के बाद उनका एक लाइव वीडियो रोते हुए इंस्टाग्राम पर दिखा था। इसके बाद अगले दिन 11 बजे कमरे में पंखे के हुक के सहारे साड़ी से गर्दन फसी हुई लाश मिली थी। लाश बेड पर बैठी हुई मुद्रा में थी जिससे परिजनों ने ह्त्या का शक जताते हुए सारनाथ थाने में भोजपुरी सिंगर समर सिंह के विदृद्ध एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद कई सीसीटीवी फुटेज भी लगातार सामने आये हैं जिनकी पुलिस जांच कर रही है।