इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार की सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दुर्गागंज थाना के शेरपुर गोपालहां के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों फाफामऊ, प्रयागराज की निवासी हैं।
भदोही में इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह की हत्या में वांटेड दो शूटर्स से पुलिस की एनकाउंटर में एक शूटर के पैर में गोली लगी जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया, बता दें कि मंगलवार को पुलिस ने प्रिंसिपल हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस ने बताया था कि प्रिंसिपल हत्याकांड का मास्टरमाइंड गौरव सिंह है। उसने 27 साल पहले हुई अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर की शूटर से हत्या करवाई। पूरी डील 5 लाख रुपए में तय हुई थी। पुलिस ने गौरव और एक शूटर कलीम को कल गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, वारदात में शामिल बाकी दो शूटर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शूटर का नाम शकील और आशीष उर्फ भोले है। दोनों प्रयागराज के रहने वाले हैं। मंगलवार को गिरफ्तार शूटर कलीम ने इन दोनों को नाम बताया था। इसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।शनिवार तड़के भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी दोनों शूटर बाइक से जा रहे थे। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शकील के पैर में गोली लगी है। उसे दुर्गागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों शूटर पर 25-25 हजार का इनाम था। इनके पास बिना नंबर प्लेट की बाइक, अवैध तमंचा बरामद किया गया है।