9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhadohi News : गोपीगंज में बर्तन की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

Bhadohi News : भदोही पुलिस के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन नुकसान का आंकलन दुकान मालिक की गणना के बाद ही सामने आ पायेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

भदोही

image

SAIYED FAIZ

Apr 12, 2023

BHADOHI NEWS

गोपीगंज में बर्तन की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

वाराणसी। भदोही के गोपीगंज पुराना बाजार स्थित एक बर्तन की दुकान में भीषण आग लग गया। आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने के लिए प्रयागराज के हंडिया, और भदोही की कुल 6 दमकल की गाड़ियां मौके मंगवानी पड़ी तब जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस के अनुसार आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रथमदृष्टया आग शार्ट सर्किट से लगी मानी जा रही है।

धुआं निकलते देख लोगों को हुई जानकारी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे के बाद अचानक से केके ट्रेडर्स जो की बर्तन की दुकान से धुंआ निकलने लगा। इसपर लोगों ने शोर मचाया और लग गए। इसी में से किसी ने पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी।

बढ़ती गयी आग

गोपीगंज व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बताया कि आग की सूचना तुरंत दुकानदार और पुलिस एवं फायर सर्विस को दी गयी। इसपर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने सभी को दूर किया और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू कर दी। पर आग बढ़ती चली जा रही थी। सबसे पहले दो गाड़ियां मौके पर पहुंची पर उनका पानी कम प्रतीत हो रहा था।

मिर्जापुर और प्रयागराज के हंडिया से आये वाटर टेंडर
मौके पर पहुंचे भदोहीं एएसपी राजेश भारती ने बताया कि आग के विकराल होने पर मिर्जापुर और प्रयागराज के हंडिया से और वाटर टेंडर मंगाए गए। कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया।

नहीं हुई जनहानि

एएसपी ने बताया की इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण स्रोत सरीकत लग रहा है सीएफओ की रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी।