
भदोही. भारतीय जनता पार्टी ने भदोही जिले के सभी सातों निकाय क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। सभासद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के बाद वार्डों की सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है।

नई बाजार नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। यहां चेयरमैन का पद सुरक्षित है।

गोपीगंज नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। यहां चेयरमैन पद का आरक्षण सामान्य है।

खमरिया नगर पंचायत में 15 वार्ड। यहां का नगर पंचायत अध्यक्ष पद आरक्षण पिछड़ी जाति के लिये आरक्षित है।

भदोही नगर पालिका परिषद में कुल 25 वार्ड हैं। भदोही नगर पालिका अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति के लिये आरक्षित हो गया है।

सुरियावां नगर पंचायत में 13 वार्ड। यहां का नगर पंचायत अध्यक्ष पद सुरक्षित है।

ज्ञानपुर नगर पंचायत में 11 वार्ड। यहां का नगर पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ी जाति के लिये आरक्षित है।

घोसिया नगर पंचायत में कुल यहां का नगर पंचायत आरक्षण पिछड़ी जाति की महिला के लिये आरक्षित है।