29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP कैंडिडेट को ब्राह्मण विरोधी न होने की क्यों देनी पड़ रही है सफाई, सबूत देने पर राजनीति छोड़ने का ऐलान

भाजपा प्रत्याशी का दर्द, मुझे ब्राहृमण विरोधी प्रचारित किया जा रहा, पर मैं ऐसा बिल्कुल नहीं खुद को ब्राह्मण विरोधी प्रचारित किये जाने से BJP प्रत्याशी रमेश बिंद परेशान, कहा साबित करें तो छोड़ दूंगा राजनीति भदोही लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद का दर्द, सोशल मीडिया में उनके खिलाफ हो रही है दुष्प्रचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 23 Apr 2019, 10:24 PM IST

Ramesh Bind

रमेश बिंद

भदोही. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये भदोही लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिंद खुद को ब्राह्मण विरोधी प्रचारित किये जाने से परेशान हैं। उनका कहना है कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गयी है। उनकी सोच कत्तई इस तरह की नहीं है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि मुझ पर ब्राहमण विरोधी होने का आरोप लगाया जा रहा है। चुनावों में यह मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। दावा किया कि जिस तरह का झूठ प्रचारित किया जा रहा है और आरोप लगाए जा रहे हैं वह बिल्कुल मनगढ़ंत है। कोई भी इसका सूबत नहीं दे सकता। अगर कोई सबूत दे दे तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। उन्होंने औराई में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान यह दावा किया और कहा कि उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।

वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बाद औराई कार्यालय का उद्घाटन किया गया। काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा उम्मीदवार रमेश बिंद ने अपने संबोधन में कहा कि मुझ पर विरोधियों की तरफ से ब्राहमण विरोधी होने की अफवाहें फैलायीं जा रही हैं। बिंद का दावा था कि अगर कोई भी इसकी पुष्टि कर दे वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। सफाई देते हुए कहा कि ब्राहमणों के खिलाफ हमारे तरफ से कोई दंगा, अनर्गल टिप्पणी, जातिवाद बातें, आपराधिक मुकदमें का कोई एक भी साबूत दे कर मुझे बताए। मेरी तरफ से किसी भी ब्राहमण के खिलाफ मारपीट या आपराधिक कार्य करने अथवा परेशान करने का कोई रिकार्ड नहीं है।

भाजपा उम्मीदवार रमेश बिंद के खिलाफ सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ ब्राहमण विरोधी होने की पोस्ट वायरल हो रही हैं। विरोधी भी इस तरह की हवा उड़ा रहे हैं। उन पर बाहरी होने का आरोप भी लग रहा है। बसपा उम्मीदवार रंगनाथ मिश्र भी बगैर नाम लिए कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवार के बाहरी होने का आरोप लगा चुके हैं। भदोही लोकसभा में ब्राम्हण वर्ग के मतदाताओं की अच्छी तादात है ऐसे में रमेश बिंद इस वर्ग के वोट को अपने पाले में करने के लिए पूरी कोशिश में जुटे हैं।

By Mahesh jaiswal