
बृृजेश सिंह के बेटे सिद्घार्थ
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
भदोही. उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के लिये भदोही जिला पंचायत सदस्य पद की दूसरी आरक्षण सूची जारी होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निगाह लगाए कई दिग्गजों को झटका लगा है। जबकि पहले से मैदान से बाहर चल रहे कई उम्मीदवारों को संजीवनी मिल गयी है। बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह के बेटे और भाजपा के भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भाई जिस-जिस वार्ड से भाजपा का टिकट मांग रहे थे वो वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हो गयी। कयास लगाए जा रहे हैं पहले से तय वार्ड के चुनाव से बाहर हुए उम्मीदवार अब दूसरे वार्ड की तलाश में जुट गए हैं।
गौरतलब हो कि भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य है और यहां कुल 26 वार्ड हैं। अधिकतर पड़ोसी जनपदों में अध्यक्ष का पद आरक्षित होने के कारण सामान्य वर्ग के बाहुबलियों और दिग्गज नेताओं की निगाह भदोही जिला पंचायत और टिकी हुई है। पिछले आरक्षण सूची जारी होने के बाद भाजपा और सपा में टिकट के दावेदार भी टिकट के मांग में जुटे हुए थे। वाराणसी-भदोही-चंदौली के एमएलसी बाहुबली बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह ने वार्ड संख्या तीन से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट के लिए आवेदन कर दिया था।
भाजपा के भदोही विधायक के ब्लॉक प्रमुख भाई अनिरूद्ध तिवारी भी भाजपा से वार्ड संख्या छह से टिकट मांग रहे थे लेकिन हाई कोर्ट के आदेश ओर नवीन आरक्षण सूची जारी होने के बाद इन्हें झटका लग गया और उक्त दोनों सीटें आरक्षित हो गयी हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में उम्मीदवार चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं। नए आरक्षण के बाद चुनावी लड़ाई से बाहर हुए कुछ उम्मीदवारों ने चुनाव न लड़ने का तो कुछ ने नए वार्ड में अपनी राजनीति जमीन तलाशना शुरू कर दिया है।
By Mahesh Jaiswal
Published on:
20 Mar 2021 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
