9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे की मौत के बाद बवाल मामले में 11 नामजद और 200 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

डंपर की टक्कर से बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर तीन डंपरों में आगजनी और घंटों जमकर हंगामा किया था।  

2 min read
Google source verification
Uproar in Bhadohi

भदोही में बवाल

भदोही. कोइरौना में बच्चे की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 नामजद और 200 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को डंपर की टक्कर से बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर तीन डंपरों में आगजनी और घंटो जमकर हंगामा किया था।

कोइरौना थाना इलाके के गोलखरा गांव में स्कूल के लौटते समय शिवम नाम के छात्र की डंपर की टक्कर से मौत हो गयी थी। छात्र की मौत के बाद कई घंटो तक ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया था। आक्रोशित लोगो ने तीन डंपर में आग लगाकर एक डंपर में तोड़फोड़ की थी। बवाल इतना बढ़ गया था की कई थानों की पुलिस और पीएसी को कई घंटे बवाल को शांत करने में लगे थे। कोइरौना थाने में पुलिस ने उपद्रव करने वाले 11 नामजद और 200 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने उपद्रव करने में शामिल प्रशांत तिवारी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस का कहना है कि उस दिन वीडियो रिकार्डिंग कराई गयी थी उसके आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

कोइरौना थाना क्षेत्र के गोलखरा गांव निवासी शिवम तिवारी (06) पुत्र संतोष तिवारी गोलखरा स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में में कक्षा एक का छात्र है। वह विद्यालय से घर वापस जाने के लिए सड़क पर निकला और डंपर ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कोइरौना गोलखरा मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। साथ ही उस मार्ग से गुजरने वाले तीन डंपरों को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर भीड़ पर हल्का बल प्रयोग कर उग्र ग्रामीडो पर काबू पाया और फायर विग्रेड के माध्यम से किसी तरह जल रहे डंपरों के आग को बुझाया गया।