
पासपोर्ट वेरिफिकेशन
भदोही. पासपोर्ट के वेरिफिकेशन के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग करने वालों की खैर नही है। अब इसकी शिकायत के लिए भदोही पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर कोई भी आवेदक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। यह शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचेगी। एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण सिंह ने भदोही के एसपी राम बदन सिंह को व्हाट्सएप हेल्पलाइन जारी करने का निर्देश दिया।
भदोही के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे एडीजी ब्रिज भूषण सिंह ने भदोही कोतवाली का निरीक्षण किया और कार्यालयों में साफ सफाई का निर्देश दिया। जनपद के राजनीतिक, समाजिक और व्यापारी वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओ और सुझावों से वे अवगत हुए। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ बच्चो के साथ किये जाने वाले अपराध पर पास्को एक्ट के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाना उनकी प्राथमिकता में हैं इसके लिए एक सेल काम कर रही गई। पिछले डेढ़ माह में ही यहां पांच मामलों के आरोपियों की सजा हुई है।
BY- MAHESH JAISWAL
Updated on:
26 Nov 2019 05:15 pm
Published on:
26 Nov 2019 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
