30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला, सिर्फ प्रचार अच्छा, जमीन पर नहीं हुआ कोई काम

प्रियंका गांधी भदोही के मशहूर सीतामढ़ी मंदिर (सीता समाहित स्थल) पर रात्रि प्रवास के बाद मिर्जापुर के रास्ते वाराणसी के लिये रवाना हो गयीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 19 Mar 2019, 3:44 PM IST

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

भदोही . लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में जान फूंकने के लिये अपनी चुनावी गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी भदोही के मशहूर सीतामढ़ी मंदिर (सीता समाहित स्थल) पर रात्रि प्रवास के बाद मिर्जापुर के रास्ते वाराणसी के लिये रवाना हो गयीं। वह मंगलवार को मिर्जापुर में ही रुकेंगी। भदोही से रवानगी के पहले प्रियंका गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कार्ड और प्रचार लगता बहुत अच्छा है, लेकिन जमीन पर कोई काम नही हुआ है।

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो रोज लोगों से मिल रही हैं और लोग उन्हें अपनी परेशानी बता रहे हैं। किसान, शिक्षा मित्र और नौजवान व छात्र सब परेशान हैं। अपने दो रोज के दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने किसानों, बुनकरों और गंगा यात्रा के जरिये मल्लाहों व निषादों को साधने की कोशिश की। बनकट गांव में कालीन बुनकरों से मुलाकाब कर उनकी समस्याएं सुनीं और कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए वादा किया कि हमारी सरकार आते ही बुनकरों की समस्याएं दूर कर दी जाएंगी। बुनकरों से मुलाकात के बाद प्रियंका सड़क मार्ग से मिर्जापुर के लिये रवाना हो गयीं।

मिर्जापुर में वह मां विन्ध्यवासिनी मंदिर में दर्शन करेंगी फिर मिर्जापुर व सोनभद्र के कांग्रेस नेताओं से मिलेंगी। इसके बाद बुधवार 20 मार्च को वह वाराणसी पहुंचेंगी। बनारस में शूल का दौराव वह शूल टंकेश्वर मंदिर में दर्शन कर शुरू करेंगी। इसके बाद वह राम नगर जाएंगी। वहां नेताओं से मिलने और रामनगर घूमने के बाद वह वाराणसी के अस्सी घाट पहुंचेंगी। वहां दशाश्वमेध घाट और फिर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगी। शाम को प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली भी खेलेंगी।

By Mahesh Jaiswal