23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: भदोही के जायसवाल का कल बढ़ा यश, मैच हारकर भी बन गया हीरो, जानें क्यों?

IPL 2023: मैच खत्म होने के बाद इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के बारे में जब बता रहे थे, तब उनके चेहरे पर मुस्कुराहट और आंखों में हैरानी का भाव था।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Royals lost even after Yashasvi Jaiswal's memorable innings

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल भदोही जिला के सूर्यावां गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कल रात यानी 30 अप्रैल को IPL 2023 की सबसे बड़ी पारी खेल दी है। यशस्वी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ 53 गेंदों पर शतक जड़ दिया। उन्होंने 62 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेलकर वह आउट हो गए।

11 साल की उम्र में मुंबई तक का किया सफर
यशस्वी जायसवाल 21 साल के हैं। इनका मूल रूप से घर उत्तर प्रदेश में है। लेकिन 11 साल के थे जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के छोटे से जिले भदोही से मुंबई तक का सफर किया था। मुंबई में उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं सिर्फ यही सोचकर मुंबई आया था कि मुझे बस क्रिकेट खेलना है और वह भी सिर्फ और सिर्फ मुंबई से।

रोहित शर्मा यशस्वी को देखकर वो गए थे हैरान
नतीजा आज सामने है, कल रात मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा भी यशस्वी जायसवाल की टेक और समझदारी को देखकर हैरान रह गए थे। मैच खत्म होने के बाद इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा यशस्वी के बारे में जब बता रहे थे, तब उनके चेहरे पर मुस्कुराहट और आंखों में हैरानी का भाव था।

वो अलग बात है कि यशस्वी जायसवाल ने सबसे बड़ी पारी खेली फिर भी राजस्थान रॉयल्स मैच हार गई। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 8 छक्के मारे। लेकिन फिर भी मैच हाथ से निकल गया। यशस्वी ने अकेले दम पर राजस्थान रॉयल्स के लिए रनों का वो पहाड़ खड़ा कर दिया था, जहां मुंबई इंडियन्स की जीत की राह बहुत मुश्किल लग रही थी।

यह भी पढ़ें: मैं हूं मुख्तार अंसारी, किसी के लिए माफिया तो किसी के लिए रॉबिन हुड, जानिए मेरी हिस्ट्री

यशस्वी जायसवाल की रही यादगार पारी
मैच खत्म होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा, "मेरे ख्याल से मैं खुद को मेंटली स्ट्रॉन्ग रखता हूं। साथ ही अपने फिटनेस पर ध्यान देता हूं। मैंने क्रिकेट के बाहर की दुनिया ऑर्गनाइज कर रखी है। प्रोसेस अगर सही हो तो रिजल्ट आता है।” यशस्वी जायसवाल की यादगार पारी के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की टीम हार गई।