
राशन कार्ड
भदोही. लाकडाउन के बीच भदोही में राशन कार्ड से एक महिला को अपने परिवार के बारे में पता लगा तो उसके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। राशन कार्ड में महिला खुर्शीदा बानो का पति ज्वाला सिंह और पिंकी पाल, सीमा यादव और सुनीता देवी को खुर्शीदा की बेटी बताया गया। यह सब फर्जीवाड़ा खुर्शीदा के हक का राशन हजम करने के लिए किया गया था जिसके बारे में खुद खुर्शीदा को भी नही पता था कि किसी को उसके परिवार का सदस्य बनाकर उसका राशन हजम किया जा रहा है। इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद कोटेदार पर कार्यवाई की गई है।
मामला भदोही तहसील के जमुनीपुर अठगवां गांव का है जहां खुर्शीदा बानो और आफरीन को सरकारी राशन नही दिया जा रहा था। ये लोग जब सरकारी राशन की दुकान पर जाते तो कोटेदार कह देता की इनका राशन कार्ड नही बना है। कई महीनों से यह सिलसिला चलता रहा तब जाकर खुर्शीदा के परिजनों ने खाद्य विभाग की वेबसाइट पर दर्ज राशन कार्ड में अपना नाम ढूढने की कोशिश की तो वहां से राशन कार्ड तो मिल गया लेकिन उसमें दर्ज परिवार के सदस्यों का नाम फर्जी था। खुर्शीदा के राशन कार्ड पर उसकी बेटी बताई गई सुनीता देवी पूरे परिवार का राशन ले रही थी और ये सुनीता कौन है इसके बारे में किसी को नही पता। इसी तरह के कई मामले पहले ही सामने आने पर कोटेदार पर कार्यवाई किया गया है। इसे लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कोटेदार पर कार्यवाई किया जा चुका है। इन परिवारों को राशन दिलवाया जाएगा।
By Mahesh Jaiswal
Published on:
19 Apr 2020 11:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
