
young man drown
भदोही. यूपी के भदोही के गंगा नदी में दो लड़कियों के डूबने पर 24 घण्टे का समय बीत चुका है और NDRF की टीम को अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। गंगा में डूबी लड़कियों की तलाश के लिए NDRF का सघन अभियान जारी है। जिस जगह लड़किया गंगा में डूबी हैं वहां गहराई और घुमाव अधिक होने के कारण लड़कियों को खोजमें में परेशानी आ रही है। लड़कियों के डूबने के बाद पीड़ित परिवार का बुरा हाल है।
यह घटना गोपीगंज कोतवाली के बिहरोजपुर दर्जिया घाट का है जहां शादी समारोह में शामिल होने आई दो लड़कियां सेजल दुबे और निधि दुबे गंगा में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गई। लड़कियों के डूबने के बाद उनके परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में लाश तलाशने को भेजा। लेकिन सात घण्टों की मशक्कत के बाद कोई सफलता न मिलने पर वाराणसी से NDRF की टीम बुलाई गई। कल शाम तीन बजे से NDRF ने रात तक तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आज सुबह से ही दोबारा NDRF की टीम सघन तलाशी अभियान में जुटी हुई है। NDRF के इंस्पेक्टर दिनकर त्रिपाठी ने बताया यहां गंगा में चार फीट के आगे 40 फ़ीट से अधिक गहराई और घुमाव है जिससे डूबी लड़कियों का पता नहीं लग रहा है लेकिन टीम पूरी कोशिश में जुटी है।
Updated on:
26 Jun 2019 04:13 pm
Published on:
26 Jun 2019 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
