7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

VIDEO…वादाखिलाफी में सरकार को 100 में से 100 अंक

- पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनिया ने लगाए आरोप

Google source verification

भरतपुर . प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कानून व्यवस्था, किसान वादाखिलाफी, सर्वाधिक बेरोजगारी और सर्वाधिक भ्रष्टाचार में 100 में से 100 अंक मिलने चाहिए। यह तंज गुरुवार को विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कसा। पूनिया जयपुर से मैनपुरी जाते समय भरतपुर में विश्राम के लिए रुके थे।
नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में डॉ. पूनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा कर ‘महिला सुरक्षा दायित्व हमारा’ स्लोगन के स्टीकर का विमोचन किया। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में डॉ. पूनियां ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। उन्होंने ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल संस्था की रिपोर्ट के बारे में बोलते हुए कहा कि संस्था की रिपोर्ट यह पुख्ता करती है कि भ्रष्टाचार में राजस्थान अग्रणी प्रदेश है। उन्होंने सरकार के महंगाई राहत कैम्प पर तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आफत कैंप है और जल्दी कांग्रेस में विभाजन भी देखने को मिलेगा। जनता के मुद्दों को दरकिनार कर पार्टी में पूरे साढ़े चार साल सत्ता की कुर्सी को लेकर ही खींचतान चलती रही। जनता इसका जवाब बेहतर तरीके से आगामी चुनावों में देगी। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए संकल्पित और प्रयत्नशील है। प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा के हर बूथ के हर घर तक पहुंचेंगे और आमजन को सरकार की कुशासन की नीतियों से अवगत कराएंगे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हंसिका गुर्जर, शिवानी दायमा, जाट महासभा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमसिंह कुंतल, सेवानिवृत्त कमांडेंट ओमवीर सिंह, पार्षद श्याम सुंदर गौड़, मनोज भारद्वाज, चिकसाना मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, अनुपम सिंह, उदय सिंह, चंद्रवीर सिंह जघीना आदि मौजूद रहे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lfr02