
2022 : खींचा खाका 'नब्ज होगी सर सब्ज
भरतपुर . संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में शुमार आरबीएम नूतन वर्ष में मरीजों की नब्ज को और सर'सब्जÓ करेगा। मरीजों की सेहत को संवारने के लिए डेढ़ अरब से अधिक की राशि खर्चा की जाएगी। इसकी कवायद पूरी हो गई है। आरबीएम की पुरानी बिल्डिंग को तोडऩे का काम चल रहा है। अब यहां ढाई सौ बेड़ के नए अस्पताल के साथ 80 रेजीडेंट चिकित्सकों के लिए छात्रावास, नर्सिंग स्टाफ को छात्रावास, किचिन, मैस सहित फार्मेसी के लिए भवन का निर्माण कार्य होगा।
अस्पताल में ढाई सौ बेड़ के अस्पताल सहित अन्य कार्यों पर ही करीब 100 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। अन्य राशि से अन्य निर्माण कार्य होंगे। अस्पताल में 154.62 करोड़ रुपए की डीपीआर सेक्शन हुई है। इसके चलते अब पुरानी बिल्डिंग को तोडऩे काम शुरू कर दिया गया है। इसका ज्यादातर काम वर्ष 2022 में पूरे होने की उम्मीद है। नए अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज में भी विभिन्न कार्य होंगे। इसमें प्रमुख रूप से बॉयस हॉस्टल एवं गल्र्स हॉस्टल की कैपेसिटी बढ़ाई जाएगी। साथ ही टीचर रेजीडेंस, प्रोफेसर आवास, प्रिंसीपल आवास के साथ नॉन टीचिंग आवास में भी कार्य होंगे। इसका खाका खींच लिया है। आरबीएम अब चिकित्सा के क्षेत्र में भी नए आयाम गढ़ रहा है। गंभीर किस्म के ऑपरेशन यहीं करने में आरबीएम ने सफलता हासिल की है। अब आगे भी नई उपलब्धियां हासिल करने को आरबीएम प्रशासन ने प्रतिबद्धता जाहिर की है।
मरीजों के पास होगी डॉक्टरों की डिटेल
संभाग के सबसे बड़े आरबीएम अस्पताल में नववर्ष पर मरीजों की मुश्किल काफी हद तक दूर होंगी। अस्पताल प्रशासन सेहत संवारने के साथ अब मरीजों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए भी जुट गया है। नववर्ष से अस्पताल में कौन चिकित्सक कहां बैठा है। इसकी जानकारी बोर्ड पर ही मिल सकेगी। ऐसे में मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आरबीएम की अधीक्षक डॉ. जिज्ञासा साहनी ने बताया कि इसके लिए चार्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें खास तौर से इन चीजों को शामिल किया जा रहा है, जिससे मरीजों को राहत मिल सके। इसमें किस विभाग की ओपीडी कहां है और उसका चिकित्सक कहां बैठा है। इसके लिए कमरा नंबर तक चार्ट पर अंकित होगा। इसके अलावा ऑपरेशन थियेटर में कौन चिकित्सक है और किसका डे है। इसकी जानकारी भी अस्पताल पर चस्पा किए नोटिस बोर्ड पर मिल सकेगी। ऐसे में यहां-वहां अनावश्यक रूप से भटकने वाले मरीजों को खास राहत मिलेगी। अधीक्षक डॉ. साहनी ने बताया कि यह व्यवस्था नववर्ष में लागू हो जाएगी।
नव वर्ष में नए स्वरूप में होंगे बिहारीजी के दर्शन
भरतपुर . नववर्ष में शहर के इष्टदेव बिहारीजी मंदिर के नए स्वरूप में विराजमान होंगे। मंदिर की कायाकल्प का काम शुरू हो गया है, जो जल्द ही पूरा होगा। देव स्थान विभाग इस मंदिर का पुननिर्माण प्राचीन नागर शैली में करा रहा है। बांके बिहारीजी के नए मंदिर का डिजाइन भी अयोध्या के राम मंदिर सरीखा किया गया है।
मंदिर निर्माण पर करीब 11.50 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। मंदिर का निर्माणकार्य राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आरएसआरडीसी) के माध्यम से कराया जा रहा है। मंदिर के नृत्य मंडप और रंग मंडप का कार्य पूर्ण हो गया है। अब गर्भ गृह के शिखर का कार्य अभी जारी है।
जानकारी के मुताबिक अयोध्या के राम मंदिर का डिजाइन तैयार करने वाले कंसलटेंट और वास्तुविद सीबी सोमपुरा ने ही भरतपुर के श्री बांके बिहारीजी के मंदिर का डिजाइन तैयार किया है। यही वजह है कि बिहारी जी मंदिर में अयोध्या के राममंदिर की झलक दिखाई देगी। बतातेे हैं कि मंदिर में नृत्य मंडप के शिखर की ऊंचाई 25 फीट, रंग मंडप के शिखर की ऊंचाई 27 फीट और गर्भगृह के ऊपर बनने वाले शिखर की ऊंचाई 47 फीट है। बिहारीजी की प्रतिमा को 47 फीट ऊंचे शिखर वाले गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। श्री बांके बिहारी जी के मंदिर का पुनर्निर्माण उसी बंसी पहाड़पुर के विश्व प्रसिद्ध पत्थर से हो रहा है, जिससे अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर के निर्माण में बयाना और उत्तर प्रदेश के फतेहपुरी सीकरी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के राजमिस्त्री कार्य कर रहे हैं। मंदिर निर्माण का कार्य 6 फरवरी 2018 को शुरू हुआ था। मंदिर का निर्माण कार्य पहले 5 दिसंबर 2019 तक पूर्ण होना था, लेकिन देरी के चलते इसके निर्माण की तिथि पहले अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई, लेकिन अब यह निर्माण कार्य नववर्ष में पूर्ण होगा।
सुविधाओं से खिलेंगे खेल
नव वर्ष में खिलाडिय़ों को भी काफी सहूलियत मिलेंगी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री बजट घोषणा में घोषणा की गई थी। ऐसे में लोहागढ़ स्टेडियम के इनडोर हॉल में साढ़े सात करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा जिले में कुम्हेर, डीग एवं बयाना स्टेडियम के विकास के लिए भी ढाई-ढाई करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
2022 में यह मिलेंगी सौगात
- 154.62 करोड़ रुपए खर्च होंगे अस्पताल पर
- 11.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा मंदिर
- 250 बेड का बनेगा नया अस्पताल
- 80 रेजीडेंट चिकित्सकों के लिए बनेगा छात्रावास
- 100 करोड़ खर्च होंगे आरबीएम पर
इनका कहना है
आरबीएम अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को तोडऩे के बाद यहां ढाई बेड के नए अस्पताल के साथ बहुतेरे कार्य कराए जाएंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। आरबीएम कैम्पस में 154.62 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा श्रीबिहारी जी मंदिर के निर्माण का कार्य भी इसी साल पूरा होगा।
- श्यामबिहारी, एईएन, आरएचआरडीसी भरतपुर
Published on:
01 Jan 2022 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
