
फाइल फोटो पत्रिका
Bharatpur : भरतपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में सुपर फास्ट ट्रेन ने 8 जानवरों की रौंदा दिया और उनकी मौत हो गई। इसमें 6 गोवंश शामिल हैं। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। गाय के शवों को ट्रैक से हटाया गया। जब गाएं रेलवे ट्रैक को पार कर रहीं थी उस समय यह हादसा हुआ था। यह हादसा बनारस सुपरफास्ट ट्रेन से हुआ।
आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी की RPF में तैनात सहायक उपनिरीक्षक सुभाष गुर्जर में बताया कि घटना सुबह करीब 4 बजे की है। गुजरात से बनारस सुपरफास्ट (12945) बनारस जा रही थी। इस दौरान डुमरिया और चुरारी डांग के बीच 8 जानवर रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। जिसमें 6 गोवंश, 1 डॉग और 1 सियार शामिल है।
सूचना पर यूपी RPF मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक पर जानवरों के शव बिखरे हुए थे। जिन्हें ट्रैक से हटाया गया। फिलहाल रेलवे ट्रैक को साफ कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक के आस-पास जानवरों का झुंड लगा रहता है, क्योंकि इस समय खेतों में किसानों की फसल खड़ी है।
जानवर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए उन्हें खदेड़ दिया जाता है। इसलिए जानवर या तो रेलवे ट्रैक की तरफ आते हैं। या फिर हाईवे की तरफ जाते हैं।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Published on:
13 Jan 2026 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
