13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election: अंतिम मतदाता पर अंतिम मुहर, डीग में 7.67 लाख वोटर्स चुनेंगे 3 विधायक

Rajasthan Assembly Election 2023: सबसे ज्यादा वोटर कामां में, कभी भी लागू हो सकती है आचार संहिता, डीग में 7.67 लाख वोटर  

2 min read
Google source verification
Rajasthan Assembly Election 2023

अंतिम मतदाता पर अंतिम मुहर: डीग में 7.67 लाख वोटर्स चुनेंगे 3 विधायक

Rajasthan Assembly Election 2023 के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार हो गई है। जिले की तीन विधानसभा में 7 लाख 67 हजार मतदताओं के नाम सूची में शामिल हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही अब प्रदेश में कभी भी आचार संहिता लागू हो सकेगी। आचार संहिता के लागू होने के बाद राज्य में सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास जैसे कार्यक्रम नहीं कर सकेंगे।

इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के लिए सरकारी सुविधा और फंड पर रोक लग जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई सूची में डीग जिले में कुल 7 लाख 67 हजार 825 मतदाता हैं। इनमें 4 लाख 9 हजार 115 पुरुष मतदाता और 3 लाख 58 हजार 704 महिला मतदाता हैं। वहीं 6 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। दिसंबर माह में जिले की डीग-कुम्हेर, नगर और कामां विधानसभा में मतदान होगा और इस मतदान के लिए 719 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इधर नगर विधानसभा में सबसे कम 2 लाख 48 हजार मतदाता हैं। वहीं कामां विधानसभा में सबसे ज्यादा 2 लाख 64 हजार मतदाता विधायक का चुनाव करेंगे।

विधानसभा डीग-कुम्हेर: एक नजर वोटर्स पर
कुल मतदाता- 2 लाख 54 हजार 914
पुरूष मतदाता- 1 लाख 35 हजार 85
महिला मतदाता- 1 लाख 19 हजार 828

थर्ड जेंडर मतदाता- 1
80 मतदाता- 6 हजार 240
दिव्यांग मतदाता- 2 हजार 999
केंद्र- 236
विधानसभा नगर: एक नजर वोटर्स पर
मतदाता- 2 लाख 48 हजार 395
पुरूष मतदाता- 1 लाख 32 हजार 530
महिला मतदाता- 1 लाख 15 हजार 864
थर्ड जेंडर मतदाता- 1
80 मतदाता- 6 हजार 567
दिव्यांग मतदाता- 3 हजार 81
मतदान केंद्र- 233
विधानसभा कामां: एक नजर वोटर्स पर
मतदाता- 2 लाख 64 हजार 516
पुरूष मतदाता- 1 लाख 41 हजार 500
महिला मतदाता- 1 लाख 23 हजार 12
थर्ड जेंडर मतदाता- 4
80 मतदाता- 6 हजार 441
दिव्यांग मतदाता- 2 हजार 690
मतदान केंद्र- 250