11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसे बदमाशों ने घरवालों को किया लॉक और इस शातिर तरीके से दिया वारदात को अंजाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

भरतपुर

image

Rajesh

Jul 31, 2018

chori

भरतपुर.
शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में दो दिन में दूसरी चोरी होने का मामला सामने आया है। शहर में आएदिन हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। थाना क्षेत्र के कोडीयान मोहल्ला के बाद अब चोरों ने शिवनगर कॉलानी में एक सेवानिवृत पुलिस उपनिरीक्षक के घर धावा बोल घर से करीब 7 लाख 25 हजार के सोन व चांदी के जेवरात उस समय चुरा ले गए जब घर के सभी सदस्य अपने एसी वाले कमरे में चैन की नींद सो रहे थे।

कमरे को कुंदी लगाकर बंद किया
सेवानिवृत पुलिस उपनिरीक्षक भीम सिंह ने बताया कि उसके घर चोर मैन गेट के रास्ते अंदर घुसने वाले कमरे का गेट तोडकऱ घर में घुसे थे। पीडि़त भीम सिंह और उसका परिवार अपने घर के एसी वाले कमरे में सो रहा था। चोरों ने सबसे पहले परिवार के सदस्यों के सोने वाले कमरे को कुंदी लगाकर बंद किया और इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आवाज सुनकर भीम सिंह जागे
चोरों ने घर की अलमारी से करीब 20 तोला सोना के जेवरात सहित 4 जंजीर व 4 अंगूठी और करीब 1 किलो चांदी के जेवरात पार कर ले गए। चोरों की आवाज सुनकर भीम सिंह जगे और दूसरे गेट से बाहर निकले तब तक चोर भाग निकले। भीम सिंह ने चांदपोल गेट से उनका पीछा किया तो एक टैम्पों में करीब 5-6 लोग बैठकर जा रहे थे। उनके रोकने पर टैम्पों नही रुका और हीरादास की ओर भाग निकला।

आधे घंटे तक थाने का फोन न उठा
घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन करीब आधे घंटे तक थाने का फोन न उठने के कारण पुलिस को सूचना देरी से मिली और इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। ज्ञातव्य रहे कि थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को कोडियान मोहल्ला में एक डाक विभाग के कर्मचारी के यहां चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।