24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Student union election: एमएसजे कॉलेज में 27.35 प्रतिशत व महाराजा सूरजमल बृज विवि में मतदान करने पहुंचे 92.50 प्रतिशत मतदान

भरतपुर. 27.35 percent in MSJ College and 92.50 percent voting in Maharaja Surajmal Brij University इस बार भले ही छात्रसंघ चुनाव प्रचार का माहौल फीका रहा लेकिन मंगलवार को एमएसजे कॉलेज में गत वर्ष की तुलना में करीब पौने चार प्रतिशत अधिक मतदान हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Shyamveer Singh

•

Updated: 27 Aug 2019, 10:24 PM IST

Student union election: एमएसजे कॉलेज में 27.35 प्रतिशत व महाराजा सूरजमल बृज विवि में मतदान करने पहुंचे 92.50 प्रतिशत मतदान

Student union election: एमएसजे कॉलेज में 27.35 प्रतिशत व महाराजा सूरजमल बृज विवि में मतदान करने पहुंचे 92.50 प्रतिशत मतदान

भरतपुर. 27.35 percent in MSJ College and 92.50 percent voting in Maharaja Surajmal Brij University इस बार भले ही छात्रसंघ चुनाव प्रचार का माहौल फीका रहा लेकिन मंगलवार को एमएसजे कॉलेज में गत वर्ष की तुलना में करीब पौने चार प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। एमएसजे कॉलेज भरतपुर में इस बार कुल 6357 मतदाताओं में से 1739 (27.35 प्रतिशत) मतदाता मतदान करने पहुंचे। वहीं महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के कला व विज्ञान संकाय में रिकॉर्ड 92.50 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 80 में से 74 मतदाताओं ने मतदान किया। जिले के एक विश्वविद्यालय व चार महाविद्यालयों में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदान हुआ।


जबकि आरडी गल्र्स कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय बयाना व राजकीय कन्या महाविद्यालय बयाना में अपेक्स प्रत्याशी निर्विरोध रहने की वजह से मतदान नहीं कराया गया। इन महाविद्यालयों के निर्विरोध प्रत्याशियों की जीत की घोषणा 28 अगस्त को मतगणना दिवस में की जाएगी। जिलेभर में सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे। ऐसे में सभी महाविद्यालयों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।


यहां इतना मतदान
महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय कला व विज्ञान संकाय: कुल 80 मतदाताओं में से 74 (92.50त्न) ने मतदान किया।
एमएसजे कॉलेज भरतपुर: कुल 6357 मतदाताओं में से 1739(27.35त्न) ने मतदान किया।
राजकीय विधि महाविद्यालय भरतपुर: कुल 147 मतदाताओं में से 134 (91.15त्न)ने मतदान किया।
स्व. रामभरोसे लाल वर्मा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय भरतपुर: कुल 262 मतदाताओं में से 159 (60.68त्न) ने मतदान किया।
माआजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डीग: कुल 2625 मतदाताओं में से 925(35.23त्न) ने मतदान किया।