2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव सिकरौदा में रास्ते के मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, एक-दूसरे के खून के हुए प्यासे

खूनी संघर्ष में बदला विवाद, पुलिस बल तैनात, 600 से अधिक लोगों ने दो भट्टों को घेर किया हमला, तोड़फोड़ ओर लाखों की लूट का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Deenbandhu vashistha

•

Updated: 4 Jul 2023, 10:21 PM IST

गांव सिकरौदा में रास्ते के मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, एक-दूसरे के खून के हुए प्यासे

गांव सिकरौदा में रास्ते के मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, एक-दूसरे के खून के हुए प्यासे

राजाखेड़ा. रविवार अपराह्न सिकरौदा गांव में मामूली बात पर हुए विवाद ने पहले खूनी भिड़ंत, फिर वर्ग संघर्ष का रूप ले लिया। मंगलवार सुबह भी एक वर्ग के 600 से अधिक लोगों ने एकत्रित होकर दूसरे पक्ष के दो ईंट भट्टों को घेर लिया और घंटो जमकर उत्पात मचाया। कई वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीडित पक्ष ने बड़ी धनराशि की लूट का आरोप भी हमलावर पक्ष पर लगाया है। बता दें कि रविवार दोपहर श्रीनिवास निषाद ओर रामहरि शर्मा के पक्षों के बीच रास्ते को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें दोनों पक्षों के ही एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को राजाखेड़ा चिकित्सालय लाया गया तो यहां भी एक बार फिर पुलिस की लापरवाही से दोनों पक्षो में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया। इसके बाद से ही हालात तनावपूर्ण बने हुए थे और सीतापुरा इलाके के गांवों के साथ ही सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के गांवों के लोग भी वहां एकत्रित हो रहे थे, लेकिन कोई बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई न होने से एकत्रित होने वालों की संख्या अनियंत्रित हो गई।

-----
पीड़ित ने दी तहरीर

पीड़ित रामहरि शर्मा ने राजाखेड़ा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भट्टा ग्राम सिकरौदा तहसील राजाखेड़ा में स्थित है। मंगलवार सुबह 10 बजे कन्हैया पुत्र श्रीनिवास, धीरे, जसवंत, महाराज सिंह, श्रीनिवास पुत्र महाराज सिंह, ब्रह्मचारी पुत्र महेंद्र सिंह, घनश्याम, ईश्वर प्रसाद श्याम सुंदर, ब्रह्मचारी, राकेश, जसवंत सिंह, रामसेवक, गोविंदा जसवंत पुत्र राधेश्याम, विजय सिंह, रघबीर, मुन्नीलाल, राधेश्याम, पप्पू, हरिओम, अवधेश, रिंकू, गुड्डू, रामप्रकाश, संदीप पुत्र संजू, पोखी पुत्र नवी, माया पत्नी जसवंत, अंगूरी पत्नी श्रीनिवास भू देवी पत्नी महाराज सिंह सुकन देवी पत्नी बलराम, कुंजो पत्नी मंजू अजय पुत्र खुशीराम दयाराम उपरोक्त सभी मूल्यवान महाराज सिंह की हार पर परीक्षित की ठार एवं ग्राम क्षीतापुरा के एवं 600 से 700 लोग इन लोगों के रिश्तेदार के थे। उपरोक्त सभी लोगों ने हाथ में कुल्हाड़ी, बंदूक, फ़ावड़ा , सरिया, बल्लम, कट्टा,आदि से लैस होकर भट्टा पर हमला बोल दिया। जुल्फी, सोमेश जो भट्टा का मुनीम है, उससे भट्टे की रोकड़ के 2,70,000 नगद लूट लिए। खाते व रजिस्टर छीन लिए तथा भट्टे पर रखें अलमारी व अन्य सामान तोड़ कर सामान ले गए। भट्टे के बगल से ही इनका दूसरा भट्टा है। वहां से भी नगद 3 लाख 45 हजार की रोकड़ लूट ले गए। भट्टे पर सुनील, भूरा, बोना आदि से मारपीट की।
----

पुलिस को किया गुमराह
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि घटना से पहले ही पुलिस को सूचित किया था, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। फिर उपाधीक्षक मनियां और पुलिस अधीक्षक को फ़ोन किया। तब जाकर पुलिस पहुंची। आरोपी पक्ष ने रास्ते में भीड़ एकत्रित करके पुलिस को वहीं घटनास्थल बता कर रोक लिया और भीड़ भत्ते पर लूटपाट करती रही। जब धौलपुर से अतिरिक्त पुलिस बल आया तब वे मौके पर पहुंचे।

-----
छावनी बना क्षेत्र

राजाखेड़ा थाने में जाब्ते की कमी और बड़ी घटना की आशंका के बाद मनिया पुलिस उपाधीक्षक भी बड़ी संख्या में जाब्ता लेकर सिकरौदा पहुंचे, तब उन्होंने गांवो में पहुंचकर भीड़ को समझाकर तितर-बितर किया।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़