13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deeg Crime: नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी को परिजनों ने खुद कराया सरेंडर, पुलिस की पूछताछ से हुए परेशान

POCSO Case: राजस्थान के डीग जिले में नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में कई महीनों से फरार आरोपी रहीश को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस की पूछताछ से परेशान होकर परिजनों ने खुद ही आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

2 min read
Google source verification
डीग पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पत्रिका फाइल फोटो

डीग पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पत्रिका फाइल फोटो

POCSO Case: राजस्थान के डीग जिले में नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में कई महीनों से फरार आरोपी रहीश को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस की पूछताछ से परेशान होकर परिजनों ने खुद ही आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की सख्ती के चलते आरोपी की ​गिरफ्तारी संभव हो सकी है।

कई महीनों से फरार था आरोपी

डीग जिले के एक थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी रहीश पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ गैंगरेप का आरोपी है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो गया था। गिरफ्तार होने के डर से वह लगातार ठिकाने बदल रहा।

पुलिस की रणनीति आई काम

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी मुकेश कुमार ने खुफिया जाल बिछाया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों और उसके रिश्तेदारों के यहां लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की ओर से शिकंजा कसने पर आरोपी के फरार होने के रास्ते लगातार बंद हो गए। वहीं हर रोज पुलिस की पूछताछ से परिवार पर भी मानसिक दबाव पड़ने पर आरोपी के परिजनों ने उसे खुद की थाने लाकर सरेंडर करवा दिया।

पॉक्सो के तहत आरोपी पर है मामला दर्ज

पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं पूर्व में दर्ज अन्य मामलों में भी पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ करेगी। थानाधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार पुलिस ने आरोपी रहीश को हिरासत में लेकर प्रारंभिक पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ चार्जशीट दायर कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। आरोपी को रिमांड में लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।