22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हथकढ़ शराब की फैक्ट्रियों पर कार्रवाई, हजारों लीटर शराब व वॉश की नष्ट

जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव सहसन व बमनवाडी के जंगल में अवैध तरीके से संचालित हथकढ़ शराब की दो फैक्ट्रियों पर पुलिस ने कामां सीओ प्रदीप यादव के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई अवैध शराब बरामद की है।

2 min read
Google source verification
हथकढ़ शराब की फैक्ट्रियों पर कार्रवाई, हजारों लीटर शराब व वॉश की नष्ट

हथकढ़ शराब की फैक्ट्रियों पर कार्रवाई, हजारों लीटर शराब व वॉश की नष्ट

भरतपुर. जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव सहसन व बमनवाडी के जंगल में अवैध तरीके से संचालित हथकढ़ शराब की दो फैक्ट्रियों पर पुलिस ने कामां सीओ प्रदीप यादव के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई अवैध शराब बरामद की है। इसके अलावा वॉश व भट्टियों को नष्ट कराया। हालांकि, मौके से आरोपी भाग निकले। उधर, गोपालगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध शराब के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के खिलाफ पंचायत चुनाव को लेकर कार्रवाई मानी जा रही है। जिलेभर में एक साथ की गई है।


सीओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि कई दिनों से जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव सहसन व बमनवाडी के जंगलों में अवैध हथकढ़ शराब निर्माण की फैक्ट्रियों संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। बुधवार को सूचना मिली कि गांव सहसन निवासी कुछ अवैध हथकढ़ शराब मापिुया सहसन व बमनवाडी में खेतों की तरफ अवैध हथकढ़ शराब निर्माण की फैक्ट्रियों में भारी मात्रा में शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना पर सर्किल पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी खड़ी ज्वार-बाजरे की फसल का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से करीब एक हजार लीटर निर्मित शराब व दो हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित शराब एवं वॉश नष्ट करा कर फैक्ट्रियों को तोड़ दिया। मौके से अवैध हथकढ़ शराब बनाने के उपकरण ड्रम सहित अन्य सामान जब्त किए हैं। भागे आरोपियों की पहचान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रही है। इसी तरह गोपालगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र के ठेकडावास में अवैध शराब फैक्ट्रियों पर कार्रवाई कर मौके से बीस लीटर हथकढ़ शराब के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ठेकडाबास के जंगल में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर चल रही है। जिस पर मौके पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से घेराबंदी कर ठेकडा बास निवासी सुखविन्दर सिंह पुत्र करनैल सिंह व रणजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह रायसिख को गिरफ्तार किया है। जबकि कार्रवाई में अवैध भट्टी व ८ सौ लीटर वॉश नष्ट कर बीस लीटर शराब बरामद की है।