14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर में प्रसूता की मौत के बाद जनाना अस्पताल में जमकर हंगामा, पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया

भरतपुर के जनाना अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। महिला ने मंगलवार शाम को एक बच्ची को जन्म दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

भरतपुर के जनाना अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। महिला ने मंगलवार शाम को एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद देर रात महिला की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद नर्सिंगकर्मियों ने उसे इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची मथुरा गेट पुलिस ने करीब 7 लोगों को हिरासत में लिया है।

इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत

महिला के पति आकाश (26) निवासी नमक कटरा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे पत्नी पिंकी (26) की डिलीवरी के लिए जनाना अस्पताल में भर्ती करवाया था। शाम करीब 7 बजे पिंकी ने बच्ची को जन्म दिया। रात करीब 12 बजे उसे घबराहट होने लगी तो नर्सिंगकर्मियों ने पिंकी को इंजेक्शन लगाया। करीब डेढ़ बजे पिंकी की मौत हो गई। आकाश ने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने से मेरी पत्नी की मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची मथुरा गेट पुलिस ने परिजनों से समझाइश की कोशिश की गई। इस मामले को लेकर अस्पताल के बाहर हंगामा करके धरना दे रहे सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, जनाना अस्पताल प्रभारी शेर सिंह ने कहा कि महिला के परिजन लिखित में शिकायत करते हैं तो जांच की जाएंगी।