28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलेगा राजस्थान का आकाश, 135-140 गति से फेंकते हैं गेंद

IPL 2023: राजस्थान के भरतपुर के आकाश ने अब गगन सी छलांग लगाई है। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आकाश को 20 लाख रुपए में खरीदा है। अब आकाश आईपीएल में अपने जलवे बिखरेंगे।

Google source verification

ipl 2023 राजस्थान के भरतपुर के आकाश ने अब गगन सी छलांग लगाई है। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आकाश को 20 लाख रुपए में खरीदा है। अब आकाश आईपीएल में अपने जलवे बिखरेंगे। आकाश ने छोटे से गांव से निकलकर यह आसमानी छलांग लगाई है।

जिले की नगर तहसील के छोटे से गांव नगला राम रतन निवासी आकाश सिंह को शुक्रवार से शुरू हुए आईपीएल के लिए चेन्नई सुपरकिंग की टीम ने 20 लाख रुपए बेस प्राइस पर खरीदा है। तीन साल के लंबे के इंतजार के बाद आकाश का चयन आईपीएल में हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि आकाश सिंह जिले से दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल में खेलेंगे।

इससे पूर्व राहुल चाहर मुंबई इंडियंस की टीम में खेल चुके हैं। आकाश ने यह उपलब्धि मात्र 7 वर्ष के क्रिकेट शुरू करने के दौरान ही प्राप्त कर ली है। आकाश सिंह अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं। भारतीय टीम विश्व में उपविजेता रही। आकाश भरतपुर से सबसे बड़ी क्रिकेट खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं, जिनको दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी से आईपीएल में खेलने का सौभाग्य प्राप्त है। इससे पूर्व वह राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेले थे।

135-140 गति से फेंकते हैं गेंद

चेन्नई सुपरकिंग में सिलेक्ट होने वाले आकाश सिंह 135 से 140 की गति से गेंद फेंकते हैं। खास बात यह है कि वह दोनों तरफ ऑफ एवं लेंग में गेंद स्विंग करते हैं। आकाश सिंह किसान परिवार से हैं। उनका पूरा परिवार खेती-बाड़ी पर ही आधारित है।

आकाश सिंह के नाम उपलब्धि

– अंडर-19 वल्र्डकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयन।

– अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन।

– राजस्थान रॉयल्स टीम से आईपीएल खेल चुके हैं।

– राजस्थान की सीनियर टी-20 टीम में खेल चुके हैं।

– राजस्थान की विभिन्न आयु वर्ग अंडर-16, अंडर-19 एवं अंडर-25 की टीमों में राजस्थान का प्रतिनिधित्व।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jnoyr
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jnoyp