
उच्चैन को पंचायत समिति मुख्यालय बनाने की स्वीकृति जारी, लोगों ने आतिशबाजी कर जताई खुशी
भरतपुर. पंचायती राज में परिसीमन एवं पुनर्गठन प्रस्ताव पर राज सरकार की ओर से अंतिम मोहर लगने के बाद जिले की उच्चैन व भुसावर में पंचायत समिति खोलने की स्वीकृति मिलने के बाद उच्चैन क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ी है। उच्चैन को पंचायत समिति का दर्जा दिए जाने की मांग वैसे तो एक दशक से चली आ रही है, लेकिन पंचायत परिसीमन एवं पुनर्गठन किए जाने की सरकार की मंशा के बाद उच्चैन का पंचायत समिति बनना लगभग तय हो चुका था। शुक्रवार देर रात इसकी अधिकाधिक घोषणा के बाद उच्चैन क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जोगिन्दरसिंह अवाना को बधाई संदेश भेजा। उच्चैन को पंचायत समिति का दर्जा मिलने के बाद उच्चैन सहित इसमें जुड़ी करीब 26 ग्राम पंचायतों के लोगों को अब पंचायत राज विभाग से जुड़े कार्यो के लिए रूपवास तक भागदौड़ करने से निजात मिलेगी।
उच्चैन कस्बे का होगा विकास
हालांकि उच्चैन कस्बा ग्राम पंचायत मुख्यालय है। यह बड़ा कस्बा होने के बाद भी कई मूलभूत समस्याओं के अलावा सफाई, गंदे पानी की निकासी, सड़क, पेयजल की कमी थी। अब उच्चैन में पंचायत समिति मुख्यालय स्थापित होने से नवसृजित पंचायत समिति पर प्रधान के बैठने एवं प्रधान के स्थानीय होने के अलावा पंचायत राज संस्था के अधिकारी का मुख्यालय होने के कारण छोटी समस्याओं का समय पर निराकरण होगा उच्चैन में पंचायत समिति मुख्यालय खुलने के बाद दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के 70 से 8 0 गांवों के लोग पंचायत संबंधी कार्यो के लिए उच्चैन में आने पर इस क्षेत्र में ग्राहकी बढ़ेगी
ये ग्राम पंचायत हो सकती शामिल
जानकारों के अनुसार नवीन उच्चैन पंचायत समिति में उच्चैन के अलावा अंधियारी, बहरारेखपुरा, बारहमाफी, फतेहपुर, गहलउ, कुरका, खरैरा, खानुआ, मुढ़ेरा, नगलाबीजा, नगला तेरहिया, पिचूना, सहना, बरिघा, खुड़ासा, सैदपुरा, बुराना, भैंसा, एक्टा खरैरा, अघापुर, चिचाना, कल्याणपुर, तेहरा लोधा व पीगौरा ग्राम पंचायतों को शामिल किया जा सकता है।
विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
भरतपुर.राज्य सरकार के जिले के उच्चैन को पंचायत समिति बनाने की स्वीकृति जारी करने पर क्षेत्रीय विधायक जोगिन्दर सिंह अवाना ने शनिवार को जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर उनका आभार जताया। उनके साथ विधायक के पुत्र हिमांशु अवाना भी थे। सीएम पंचायत समिति बनाने की गत बजट में घोषणा की थी।
Published on:
17 Nov 2019 05:04 am
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
