30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहायक रिर्टर्निंग अधिकारी ने एमएसजे कॉलेज से किसको फटकार कर भगाया

सोमवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार सुबह से मतदान कर्मी पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गए। यहां मुख्यालय स्थित एमएसजे कॉलेज से मतदान कर्मियों को अधिकारियों ने रवाना किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Rohit Sharma

•

Updated: 5 May 2019, 11:44 AM IST

bharatpur

polling party

भरतपुर. सोमवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार सुबह से मतदान कर्मी पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गए। यहां मुख्यालय स्थित एमएसजे कॉलेज से मतदान कर्मियों को अधिकारियों ने रवाना किया। मतदान कर्मी दोपहर तक अपने-अपने केन्द्रों के लिए रवाना हुए। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। यहां पर एक मतदान कर्मी शराब के नशे में आ गया, जिसको सहायक रिर्टर्निंग अधिकारी (एसडीएम) संजय गोयल ने फटकार कर भगा दिया। संबंधित व्यक्ति की पीओ फस्ट के रूप में ड्यूटी लगी हुई थी।
इससे एमएसजे कॉलेज के आसपास भारी भीड़ रही। इससे पहले चुनाव प्रचार शनिवार शाम छह बजे थम गया है। चुनाव प्रचार थमते ही जिले में रह रहे उन लोगों को जिले की सीमा छोडऩे के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिनका जिले की मतदाता सूची में नाम नहीं है। पुलिस ने इस बाबत होटल और धर्मशालाओं व सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया तथा होटल संचालकों को इस बाबत निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दल रविवार को अन्तिम प्रशिक्षण प्राप्त कर जिला मुख्यालय स्थित एमएसजे कॉलेज से रवाना होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में 2006 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1774 पोलिंग बूथ भरतपुर व शेष 232 बूथ कठूमर विधानसभा क्षेत्र में हैं। जिले के 1774 बूथ 1274 भवनों में बनाए गए हैं। जिले में 519 संवेदनशील बूथ घोषित किए गए हैं। कामां में 124, नदबई में 8 8 , डीग-कुम्हेर में 8 5, वैर में 6 2, भरतपुर में 6 1, बयाना में 54 और नगर विधानसभा क्षेत्र में 45 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। 225 संवेदनशील केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर, 189 बूथों पर वीडियोग्राफर की व्यवस्था रहेगी। 115 क्रिटिकल बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। जिले में पोलिंग बूथों पर 28 27 सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। इनमें से 1728 राजस्थान पुलिस, 756 केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल, 228 राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल, 70 बॉर्डर होम गार्ड तथा 46 होम गार्ड के जवान शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़