14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur : विधायक की सिफारिश के बावजूद पुलिस ने काटा चालान, मचा हंगामा, जनता के बीच बना चर्चा का विषय

Bharatpur : भायुमो जिला उपाध्यक्ष केशवदेव शाहपुर जयपुर से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-21 पर हलेना पुलिस ने वाहन का चालान काट दिया। वैर विधायक ने फोन पर एएसआई को छोड़ने का अनुरोध किया। पर एसआई नहीं माना।

2 min read
Google source verification
Bharatpur Vaira MLA Bahadur Singh Koli recommendation police issued challan uproar

Bharatpur : फोटो - AI

Bharatpur : जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से लौट रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशवदेव शाहपुर का हलेना पुलिस की ओर से चालान काटे जाने और पुलिसकर्मी के कथित व्यवहार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश नेतृत्व को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार 13 जून को भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशवदेव शाहपुर जयपुर से अपनी गाड़ी से लौट रहे थे।

नेशनल हाईवे-21 पर हलेना पुलिस की चेकिंग के दौरान एएसआई ने वाहन को रोककर उस पर लगी लाइट को लेकर कार्रवाई करते हुए 200 रुपए का चालान काट दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चालान के दौरान एएसआई का व्यवहार अनुचित था। उनका कहना है कि मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास कियाए लेकिन बात नहीं बनी।

एएसआई की टिप्पणी, ऐसे कार्यकर्ता बहुत घूमते रहते हैं

इसके बाद वैर विधायक बहादुर सिंह कोली ने फोन पर एएसआई से बातचीत कर कार्यकर्ताओं को छोड़ने का अनुरोध किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एएसआई ने विधायक की बात को भी गंभीरता से नहीं लिया और टिप्पणी की कि ऐसे कार्यकर्ता बहुत घूमते रहते हैं।

एएसआई के व्यवहार की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग

भाजपा घटना के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे जनप्रतिनिधि और संगठन के कार्यकर्ताओं के सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी है। शिकायत में एएसआई के व्यवहार की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

विधायक ने करमूका की बेटी को दी आर्थिक सहायता

वहीं एक और मामले में कामवन में करमूका ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक नौक्षम चौधरी ने एक बेटी की शिक्षा और विवाह तक का संपूर्ण खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की थी। अपने वादे को निभाते हुए उन्होंने परिवार को अपने कामवन स्थित कार्यालय पर बुलाकर आर्थिक सहायता प्रदान की।

विधायक नौक्षम चौधरी ने बेटी की शिक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित बनाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि बच्ची की पढ़ाई में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा नहीं आने दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग किया जाएगा।