10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur: एक ही परिवार में हुई 3 बेटियों की शादी, सबसे छोटी की संदिग्ध मौत; दहेज हत्या का मामला दर्ज

Bharatpur News: भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी सबसे छोटी बेटी की मौत के लिए उसके पति, सास और ससुर को जिम्मेदार ठहराते हुए दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

2 min read
Google source verification
Bharatpur News

मृतका कान्हा (पत्रिका फोटो)

Bharatpur Dowry Death Case: भरतपुर: चिकसाना थाना क्षेत्र के हथैनी गांव में दहेज प्रताड़ना का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार में ब्याही गईं तीन बहनों में से सबसे छोटी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चिकसाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उच्चैन थाना क्षेत्र के कुरका गांव निवासी पीड़ित पिता एदल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी तीनों बेटियों प्रियंका, वंदना और कान्हा की शादी 28 अप्रैल 2021 को चिकसाना के हथैनी गांव निवासी एक ही परिवार के तीन भाइयों डिगम्बर सिंह, सचिन और रूपेश के साथ की थी।

शादी के बाद से ही मिल रही थी प्रताड़ना

पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी बड़ी बेटियों प्रियंका और वंदना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। इस संबंध में पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।

इसके बाद फरवरी 2026 में सबसे छोटी बेटी कान्हा की विदाई हुई। विदाई के बाद से ही उसे भी पति रूपेश, ससुर लाखन सिंह और सास नीलावती देवी द्वारा दहेज के लिए तंग किया जाने लगा।

मारपीट के बाद फांसी पर लटकाने का आरोप

परिजनों के अनुसार, 8 जून को बड़ी बेटी प्रियंका का फोन आया। उसने रोते हुए बताया कि ससुराल वाले छोटी बहन कान्हा के साथ गंभीर मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद ही आरोपियों ने कान्हा की हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना की सूचना पाकर जब मायके पक्ष के लोग भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचे, तो वहां कान्हा का शव मोर्चरी में रखा मिला।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतका के पिता एदल सिंह की तहरीर पर पति रूपेश, ससुर लाखन सिंह और सास नीलावती देवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु (दहेज हत्या) की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।